Posts

गांवों में रोजगार और आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई गति : उपमा

Image
लखनऊ। माइक्रोफाइनेंस केवल ऋण उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं बल्कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और समावेशी आर्थिक विकास को गति देने का एक प्रभावी साधन है। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्यमों को प्रोत्साहन देकर रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए माइक्रोफाइनेंस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (उपमा) द्वारा सोमवार को होटल ताज, लखनऊ में नौवें राज्य माइक्रोफाइनेंस सम्मेलन 26 का आयोजन किया गया। सम्मेलन का विषय बदलती सामाजिक एवं आर्थिक आवश्यकताओं वित्तीय क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं की भावी भूमिका पर केंद्रित रहा। इस बात पर विचार-विमर्श किया गया कि दूर-दराज के गांवों, कस्बों और ग्रामीण अंचलों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक वित्तीय सुविधाएं किस प्रकार पहुंचाई जाएं, ताकि वे छोटे व्यवसाय, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिंह आईएएस पूर्व मुख्य सचिव उत्...

ओपनसिग्नल ने भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर नई रिपोर्ट जारी

Image
नई दिल्ली। ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एयरटेल बीएसएनएल और जियो की सेवाओं का विश्वसनीयता निरंतर गुणवत्ता डाउनलोड गति अपलोड गति और वीडियो अनुभव के आधार पर तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। प्रमुख निष्कर्ष-एयरटेल को भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट घोषित किया गया। कंपनी ने विश्वसनीयता निरंतर गुणवत्ता डाउनलोड गति अपलोड गति और वीडियो अनुभव से जुड़ी सभी पांच प्रमुख श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया। पूरी तरह से भरोसेमंद होने के मामले में एयरटेल ने जियो को 15 प्रतिशत और इंटरनेट की ओवरऑल स्पीड के मामले में 26-27 प्रतिशत से पीछे छोड़ा। 100 से 1,000 के विश्वसनीयता पैमाने पर एयरटेल को 486 अंक मिले, जबकि जियो को 423 अंक मिले। दोनों के बीच 63 अंकों का अंतर रहा। इंटरनेट गति के मामले में बीएसएनएल दूसरे स्थान पर रहा। डाउनलोड गति में वह एयरटेल से 0.5 एमबीपीएस और अपलोड गति में 0.8 एमबीपीएस पीछे रहा। एयरटेल को सर्वश्रेष्ठ फिक्स्ड वायरलेस होम इंटरनेट भी घोषित किया गया। कंपनी ने एफडब्ल्यूए श्रेणी के पाँचों पुरस्कार अपने नाम किए। एयरटेल ...

आईआईटी कानपुर के क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन में ग्रामीण भारत की जलवायु चुनौतियों और समाधान पर मंथन

Image
लखनऊ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने पोंटिफ़िकल एकेडमी ऑफ़ साइंसेज (पीएएस) और पोंटिफ़िकल एकेडमी ऑफ़ सोशल साइंसेज (पीएएसएस) वेटिकन सिटी के सहयोग से 3 और 4 नवंबर को लखनऊ में आयोजित क्षेत्रीय ग्रामीण-भारत शिखर सम्मेलन का सफ़लतापूर्वक समापन किया। जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और उनसे निपटने के लिए मृदा एवं पारिस्थितिकी पुनरुद्धार आधारित कृषि जल और ऊर्जा विषय पर आयोजित इस सम्मेलन का संचालन आईआईटी कानपुर के कोटक स्कूल ऑफ़ सस्टेनेबिलिटी के तत्वाधान में किया गया। इस स्कूल की स्थापना कोटक महिंद्रा बैंक के सहयोग से हुई है। सम्मेलन में भारत और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। इसमें जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने मृदा एवं पारिस्थितिकी पुनरुद्धार आधारित कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास के उपायों पर चर्चा की गई। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उद्यान, कृषि एवं विपणन विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मं...

भारत में पहली बार एक ही रोबोटिक सर्जरी में दो अलग किडनी समस्याओं का इलाज, बच्ची को मिली राहत

Image
लखनऊ: अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ की यूरोलॉजी टीम ने भारत में पहली बार एक ही रोबोटिक सर्जिकल सत्र में सात साल की बच्ची की दोनों किडनियों से जुड़ी दो अलग-अलग जटिल जन्मजात समस्याओं का सफलतापूर्वक इलाज करने की उपलब्धि हासिल की है। बच्ची की दाईं किडनी में पेल्वियूरेटेरिक जंक्शन यानी पीयूजे ऑब्स्ट्रक्शन था। इस समस्या में किडनी से पेशाब के बहाव में रुकावट आती है। वहीं, बाईं किडनी में ग्रेड-फोर वेसिकोयूरेटेरिक रिफ्लक्स यानी वीयूआर की समस्या थी। इसमें पेशाब मूत्राशय से वापस किडनी की ओर जाने लगता है। यह सर्जरी डॉ. गिवी गौरव एसोसिएट डायरेक्टर एवं यूनिट हेड, यूरोलॉजी, यूरो-ऑन्कोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट के नेतृत्व में की गई। बच्ची को दो से तीन साल की उम्र से बार-बार यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन यानी यूटीआई की शिकायत थी। अलग-अलग जगहों पर इलाज कराने के बावजूद संक्रमण बार-बार हो रहा था। बाद में बच्ची को पेट के दाईं ओर और फ्लैंक यानी कमर के पास दर्द के साथ मतली की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे अपोलोमेडिक्स लाया गया। विस्तृत जांच में दाईं किडनी में पीयूजे ऑब्स्ट्रक्शन के साथ एक लोअर-पोल क...

मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने ट्रॉमा केयर में गोल्डन आवर की अहमियत बताई

Image
लखनऊ: दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के बाद समय पर इलाज मिलने से जान बचाने और लंबे समय तक रहने वाली दिव्यांगता का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है। इसी बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, लखनऊ ने विश्व ट्रॉमा दिवस के बाद एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इसमें चोट लगने के बाद के शुरुआती महत्वपूर्ण समय यानी गोल्डन आवर की अहमियत बताई गई। इस दौरान तेजी से जांच, सही समय पर चोट की पहचान और अलग-अलग विशेषज्ञों के तालमेल से किया गया इलाज जानलेवा जटिलताओं को रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है। इस सत्र में न्यूरोसर्जरी इमरजेंसी मेडिसिन ऑर्थोपेडिक्स और डेंटल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। डॉ. मनु रस्तोगी सीनियर डायरेक्टर न्यूरोसर्जरी डॉ. सतिंदर पाल सिंह तुलसी डायरेक्टर डेंटल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी डॉ. दिव्यांशु दत्त द्विवेदी एसोसिएट डायरेक्टर ऑर्थोपेडिक्स और डॉ. सौरभ कुमार सिंह, कंसल्टेंट एवं इंचार्ज, इमरजेंसी मेडिसिन ने गंभीर चोटों की पहचान, एंबुलेंस की त्वरित उपलब्धता और समय पर इमरजेंसी इलाज शुरू करने के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया क...

रिवर मोबिलिटी ने लखनऊ में नया स्टोर खोलकर उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाई

Image
नए स्टोर में ग्राहकों को इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक्सेसरीज और खास मर्चेंडाइज मिलेंगे लखनऊ: इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी रिवर मोबिलिटी ने लखनऊ में अपना नया स्टोर खोलकर उत्तर प्रदेश में अपने कारोबार का विस्तार किया है। हाल ही में आगरा में स्टोर शुरू करने के बाद लखनऊ में नया स्टोर खोलना राज्य में कंपनी के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी देशभर में 100 स्टोर खोलने के अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रही है। रिवर मोबिलिटी तेजी से बढ़ते बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के साथ ही अपने प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडी को देशभर के ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने पर ध्यान दे रही है। RAAM ग्रुप के साथ साझेदारी में शुरू किया गया यह नया स्टोर लखनऊ के जानकीपुरम में स्थित है। यहां ग्राहक कंपनी के प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडी के साथ-साथ विभिन्न एक्सेसरीज और खास मर्चेंडाइज भी देख और खरीद सकेंगे। लगभग 820 वर्ग फुट में फैले इस स्टोर में ग्राहक स्कूटर की खूबियों और रोजमर्रा के इस्तेमाल में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, यहां ग्राहकों को टेस्ट...

डॉ. अभिषेक सिंह, मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के नेतृत्व में 55वें ICON राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

Image
लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के डायरेक्टर मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में 55वें ICON राष्ट्रीय मेडिकल ऑन्कोलॉजी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित तीन दिवसीय शैक्षणिक सम्मेलन 16 से 18 अक्टूबर 2026 तक लखनऊ के हॉलिडे इन में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य कैंसर के निदान एवं उपचार में नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति, आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और मरीजों की बेहतर देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से 250 से अधिक कैंसर विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के बाहर से आए लगभग 200 प्रतिष्ठित ऑन्कोलॉजिस्ट और राज्य के 50 से अधिक ऑन्कोलॉजिस्ट शामिल हैं। मेडिकल ऑन्कोलॉजी रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सहित कैंसर उपचार से संबंधित विभिन्न विशेषज्ञताओं के प्रतिनिधि इस आयोजन के माध्यम से अपने अनुभव और नवीनतम वैज्ञानिक जानकारियाँ साझा कर रहे हैं। सम्मेलन के कार्यक्रम में मेदांता लखनऊ के डायरेक्टर मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने कहा लखनऊ के लिए 55वें ICON राष्ट्रीय सम्मे...

बीएमडब्ल्यू ग्रूप इंडिया ने उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी सशक्त बनाया मशहूर ब्रांड मिनी लखनऊ

Image
लखनऊ। बीएमडब्ल्यू ग्रूप इंडिया ने लखनऊ में मिनी के लाॅन्च के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी को और सशक्त बना लिया है। रीटेलडाटनेक्सट स्पीड मोटरवैगन युनिट बीएमडब्ल्यू मिनी और बीएमडब्ल्यू मोटोरराड को एक ही छत के नीचे लेकर आई है। इससे प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्राहकों को ग्रुप के पूरे प्रीमियम मोबिलिटी पोर्टफोलियो के साथ-साथ सेल्स और आफ्टर-सेल्स सेवाओं का भी बेहतरीन अनुभव मिलेगा। लखनऊ में मिनी कूपर ऑक्सफ़ोर्ड एडिशन का नेशनल लॉन्च किया। मिनी कूपर ऑक्सफ़ोर्ड एडिशन रू 55,50,000 एक्स शोरुम मे उपलब्ध होगी । मिनी कूपर ऑक्सफ़ोर्ड एडिशन के साथ, ब्रांड अपनी ब्रिटिश जड़ों का जश्न मना रहा है। इसके लिए मिनी कूपर 3-डोर के नए एडिशन में मशहूर यूनियन जैक को शामिल किया गया है।ऑक्सफ़ोर्ड एडिशन दो कलर्स में उपलब्ध हैः इंडिगो सनसेट ब्लू और चिली रेड। व्हाईट मिरर कैप्स इसे शानदार कंट्रास्ट देते हैं और पुरानी मिनी कारो की याद दिलाते हैं। हरदीप सिंह ब्रार प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ बीएमडब्ल्यू ग्रूप इंडिया ने कहा लखनऊ एक महत्वपूर्ण लक्ज़री मार्केट है, यहां के ग्राहक ऐसे ब्राण्ड्स की उम्मीद रखते हैं जो उनके व्यक्तित्व और...

अमेज़न बाज़ार के लिए उत्तर प्रदेश का शीर्ष शहर बना लखनऊ अमेज़न ग्रेट इंडियन फ़ेस्टिवल के दौरान ऑर्डर्स में 3 गुना उछाल

Image
लखनऊ: Amazon.in ने आज घोषणा की कि अमेज़न बाज़ार—उसका वैल्यू शॉपिंग अनुभव, जहाँ 500 रुपये से कम कीमत वाले 3 करोड़ से अधिक उत्पाद उपलब्ध हैं—पर अमेज़न ग्रेट इंडियन फ़ेस्टिवल के शुरुआती घंटों में सामान्य कारोबारी दिन की तुलना में ऑर्डर्स में 3 गुना उछाल दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में नए ग्राहकों के लिहाज़ से लखनऊ सबसे आगे रहा, जो पूरे उत्तर प्रदेश और भारत में किफायती तथा भरोसेमंद उत्पादों की मज़बूत मांग को दर्शाता है। अमेज़न इंडिया में अमेज़न बाज़ार के प्रोडक्ट लीड अभिमन्यु कोठारी ने कहा अमेज़न बाज़ार के साथ हमारा ध्यान ऐसा उत्पाद चयन तैयार करने पर रहा है, जो मूल्य-सचेत ग्राहकों की वास्तविक ज़रूरतों को पूरा करे। हम ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए, उसी के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में सही उत्पाद उपलब्ध कराते हैं। उत्तर प्रदेश में इस दृष्टिकोण के मज़बूत परिणाम दिख रहे हैं। लखनऊ कानपुर नोएडा प्रयागराज आगरा वाराणसी और मेरठ जैसे शहरों के ग्राहक फ़ैशन और होम डेकोर से लेकर किचन टूल्स और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज़ तक, रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए तेज़ी से बाज़ार का रुख कर रहे हैं। लखनऊ में...

उत्तर प्रदेश में हर साल 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज की आपूर्ति कर रहा है कृभको

Image
लखनऊ। कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) उत्तर प्रदेश के किसानों को हर साल रबी फसलों की बुवाई से पहले करीब 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज की आपूर्ति करता है। इसके साथ ही, अपने बीज उगाने वाले किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के ऊपर लगभग 200 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त प्रोत्साहन (इंसेंटिव) भी देता है। किसानों की प्रमुख सहकारी संस्था ‘कृभको’ के उत्तर प्रदेश राज्य प्रबंधक ऋषिपाल सिंह राठौर ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यशाला में यह जानकारी दी।फोरम फॉर इंडियन जर्नलिस्ट्स ऑन एजुकेशन, एनवायरनमेंट, हेल्थ एंड एग्रीकल्चर' (फिजीहा) द्वारा 'एलायंस फॉर चेंज, ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशन' (एक्शन) के सहयोग से आयोजित मीडिया कार्यशाला में कृभको उत्तर प्रदेश के राज्य प्रबंधक ऋषिपाल सिंह राठौर ने बताया कि बीज कृभको के गोरखपुर, औराई, शाहजहांपुर और गजरोला स्थित संयंत्रों में तैयार (प्रोसेस) किया जाता है। इसके बाद प्रमाणित और टैग लगे 40 किलोग्राम के बैगों में यह किसानों तक पहुँचता है। यह सहकारी संस्था चना और मसूर के बीजों की भी आपूर्ति करती है।श्री राठौर ने कहा कि पश्चिम ...

विश्व दृष्टि दिवस पर आई-क्यू ने बच्चों की आंखों की देखभाल को लेकर बढ़ाई जागरूकता

Image
लखनऊ: विश्व दृष्टि दिवस के मौके पर आई-क्यू सुपर-स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल्स ने बच्चों की आंखों की सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ाने की पहल की है। इसके तहत लखनऊ के राजाजीपुरम सेंटर में मायोपिया कंट्रोल/मायोपिया क्लिनिक शुरू की गई है। यह पहल आई-क्यू के लव योर आइज़ किड्स अभियान का हिस्सा है। इस अभियान का मकसद बच्चों में आंखों की परेशानी को समय पर पहचानना और माता-पिता को बच्चों की आंखों की नियमित जांच के लिए जागरूक करना है। विश्व दृष्टि दिवस हर साल लोगों को आंखों की देखभाल और अच्छी नजर के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इसी मौके पर आई-क्यू ने बच्चों में बढ़ रही मायोपिया की समस्या पर ध्यान केंद्रित किया है। राजाजीपुरम में शुरू की गई नई मायोपिया क्लिनिक में बच्चों की आंखों की जांच और मायोपिया से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, माता-पिता को यह समझाने का प्रयास किया जाएगा कि बच्चों की नजर में होने वाले बदलावों को समय पर पहचानना क्यों जरूरी है। इस पहल का नेतृत्व डॉ. उत्सव दीप क्लिनिकल इंचार्ज आई-क्यू हॉस्पिटल लखनऊ और डॉ. जी.सी. दुबे ने किया। इस मौके पर डॉ. उत्सव द...

अपोलो में हार्ट-लंग मशीन की मदद से जटिल कैंसर सर्जरी हुई

Image
लखनऊ। अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ में डॉक्टरों की विभिन्न विशेषज्ञताओं और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के समन्वय से 70 वर्षीय पुरुष मरीज की दुर्लभ स्थिति वाली जटिल थायराइड कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की गई। मरीज के गले में मौजूद कैंसरयुक्त गांठ सांस की नली को बुरी तरह दबा रही थी, जिसके कारण सामान्य प्रक्रिया से मरीज को बेहोश कर सर्जरी करना संभव नहीं था। ऐसे में कार्डियक सर्जरी टीम एनेस्थीसिया विशेषज्ञों और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी टीम ने मिलकर कार्डियोपल्मोनरी बाईपास यानी हार्ट-लंग मशीन की मदद से मरीज का एयरवे सुरक्षित किया और इसके बाद थायराइड कैंसर की सर्जरी की प्रक्रिया पूरी हुईं। इस जटिल प्रक्रिया में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. तरुण बत्रा कार्डियक सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. भरत दुबे एनेस्थीसिया विभाग के निदेशक डॉ मनीष एसोसिएट निदेशक डॉ. शिशिर अग्रवाल और कार्डियक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. हितेशी अग्रवाल सहित संबंधित चिकित्सा टीम ने भूमिका निभाई। मरीज के गले के आगे और दोनों तरफ फैली गांठ सांस की नली पर इतना दबाव डाल रही थी कि उसे इंट्यूबेट करना संभव नहीं हो पा रहा था। ब्रोंकोस्कोपी और अन...

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ ने बच्चों के लिए चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू

Image
लखनऊ: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, लखनऊ ने बच्चों के विकास, व्यवहार और न्यूरोलॉजी से जुड़ी परेशानियों के लिए समर्पित चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू किया है। इस सेंटर का मकसद बच्चों में किसी भी तरह की परेशानी को समय पर पहचानना, उसकी सही जांच करना और जरूरत के हिसाब से इलाज और थेरेपी शुरू करना है।इस सेंटर में बच्चों की जरूरत के हिसाब से अलग अलग विशेषज्ञ मिलकर काम करेंगे। सेंटर का नेतृत्व डॉ. एम.यू. हसन, डायरेक्टर एवं एचओडी, पीडियाट्रिक्स एंड नियोनेटोलॉजी; डॉ. अंकिता गर्ग कंसल्टेंट चाइल्ड एंड एडोलसेंट साइकियाट्री और डॉ. देविना सिंह, कंसल्टेंट, पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, लखनऊ करेंगी। विशेषज्ञों के मुताबिक 2 से 4 साल की उम्र में बच्चों का देर से बोलना या भाषा सीखने में परेशानी होना माता पिता के लिए चिंता की बात हो सकती है। कई बार इसका कारण ऑटिज्म, सुनने में परेशानी या बच्चे के विकास से जुड़ी कोई दूसरी समस्या हो सकती है। इसलिए अगर बच्चे के विकास में कोई देरी दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय समय पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर में 1...

बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया

Image
लखनऊ। भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है, लेकिन इसके साथ ही साइबर धोखाधड़ी का दायरा और जटिलता भी लगातार बढ़ रही है। जो खतरा कभी मुख्य रूप से स्पैम कॉल्स और फ़िशिंग मैसेज तक सीमित था, वह अब धोखाधड़ी के एक इकोसिस्टम में बदल चुका है। इसमें दूसरे की पहचान चुराकर ठगी करने वाले स्कैम, फर्जी बैंकिंग अनुरोध, दुर्भावनापूर्ण लिंक, निवेश से जुड़े फ्रॉड और ओटीपी के जरिए होने वाली वित्तीय ठगी शामिल हैं। दो वर्ष पहले एयरटेल ने इस बदलाव को समझा और ग्राहक सुरक्षा के क्षेत्र में फर्स्ट-मूवर अप्रोच अपनाया। सितंबर 2024 में, एयरटेल ने भारत का पहला नेटवर्क-आधारित, एआई-संचालित स्पैम डिटेक्शन सॉल्यूशन लॉन्च किया, जो नेटवर्क इंटेलिजेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को एक साथ लाकर ग्राहकों को स्पैम कॉल और एसएमएस से सुरक्षित रखता है। सरकार और उद्योग के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि यह खतरा अब व्यापक होने के साथ-साथ तेजी से संगठित भी है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के अनुसार, पिछले छह वर्षों में भारतीयों को साइबर धोखाधड़ी के कारण ₹52,976 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय अपराध...

एबीडी ने लॉन्च की 'द इंडियन एडिट' आधुनिक भारतीय पहचान का जश्न मनाने वाली प्रीमियम व्हिस्की

Image
लखनऊ। भारत की प्रमुख स्पिरिट्स कंपनियों में शामिल अलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) ने अपनी नई प्रीमियम व्हिस्की 'द इंडियन एडिट' लॉन्च करने का ऐलान किया। यह ब्रांड एक खास सोच पर आधारित है। आज भारतीयों की सफलता तेज़ी से इस बात से परिभाषित हो रही है कि वे अपनी परंपराओं और बदलती संस्कृति को कितने भरोसे और आत्मविश्वास के साथ अपनी अलग पहचान में ढाल पाते हैं। आधुनिक और वैश्विक सोच रखने वाले भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई 'द इंडियन एडिट', भारतीय होने के गर्व को एक प्रीमियम व्हिस्की अनुभव में ढालकर पेश करती है। द इंडियन एडिट भारतीय माल्ट और ग्रेन स्पिरिट्स को चुनिंदा स्कॉच माल्ट्स के साथ ब्लेंड करके तैयार की गई है। इसमें वनीला, कैरामेल और हल्के ओक के नोट्स मिलते हैं, और माल्ट्स इसमें गर्माहट रिचनेस और लंबे समय तक बने रहने वाला फिनिश देते हैं। व्हिस्की की पैकेजिंग में भी भारतीय पहचान को खास तौर पर जगह दी गई है। बोतल पर कई क्षेत्रीय भाषाओं को उभरे हुए अक्षरों में दिखाया गया है, जिसका डिजाइन भारतीय करेंसी नोट्स से प्रेरित है। लेबल को साफ-सुथरा रखते हुए इ...

₹999 एयरटेल के पोस्टपेड ऑफर में आईक्लाउड+ साथ में ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड

Image
लखनऊ: भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को ऐपल के आईक्लाउड+ (iCloud+) के साथ और बेहतर बना रही है। आईक्लाउड+ में अब ऐपल टीवी (Apple TV) और ऐपल आर्केड (Apple Arcade) भी शामिल हैं। इससे ग्राहकों को अधिक वैल्यू और साथ में अपना प्लान अपग्रेड करने की एक और वजह मिलेगी। एयरटेल के नए पोस्टपेड ऑफर में ऐपल की नई विस्तारित आईक्लाउड+ सेवाएं शामिल हैं। इनमें निजी कंटेंट को सुरक्षित तरीके से स्टोर और शेयर करने की सुविधा के साथ ऐपल टीवी के अवॉर्ड-विनिंग ओरिजिनल कार्यक्रमों और ऐपल आर्केड पर सैकड़ों मनोरंजक गेम्स का आनंद लेने की सुविधा मिलती है। यह नया ऑफर ₹999 और उससे अधिक के फैमिली प्लान लेने वाले एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। भारती एयरटेल के डायरेक्टर मार्केट ऑप्स अमित त्रिपाठी ने कहा एयरटेल में हम लगातार ऐसे तरीकों पर काम करते हैं, जिनसे हमारे ग्राहकों की जिंदगी आसान बने और हमारे ऑफर के माध्यम से उन्हें अलग और अधिक वैल्यू मिले। हमारे फैमिली पोस्टपेड प्लान इसी सोच के आधार पर तैयार किए गए हैं। इनमें कनेक्टिविटी एंटरटेनमेंट और ऐसे डिजिटल अनुभवों को ...

हरितालिका तीज का आध्यात्मिक महत्व है:महंत विशाल गौंड

Image
हरितालिका तीज भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का एक अत्यंत पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती के पवित्र मिलन, अटूट प्रेम, तपस्या और अखंड संकल्प का प्रतीक माना जाता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह व्रत विशेष रूप से महिलाओं द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ रखा जाता है। हालांकि इसका महत्व केवल वैवाहिक सुख तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें गहरा आध्यात्मिक संदेश भी निहित है। हरितालिका शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है—'हरित' अर्थात हरण करना और 'आलिका' अर्थात सखी। पौराणिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती की सखियाँ उन्हें उनके पिता द्वारा निर्धारित विवाह से बचाकर वन में ले गई थीं। वहाँ माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की। उनकी अटूट भक्ति, दृढ़ निश्चय और तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। आध्यात्मिक दृष्टि से हरितालिका तीज हमें संकल्प की शक्ति का संदेश देती है। माता पार्वती का जीवन यह सिखाता है कि यदि मनुष्य का लक्ष्य पवित्र ह...

एक्सिस बैंक का लखनऊ से स्पर्श वीक-26 का शुभारंभ

Image
लखनऊ। एक्सिस बैंक ने लखनऊ से अपने प्रमुख राष्ट्रव्यापी ग्राहक सहभागिता अभियान स्पर्श वीक-26 की शुरुआत की। एक्सिस बैंक के एमडी एवं सीईओ अमिताभ चौधरी ने इसका उद्घाटन किया। एक सप्ताह तक चलने वाली यह पहल बैंक के नेताओं और कर्मचारियों को ग्राहकों के साथ सीधे जुड़ने संबंधों को मजबूत करने और सेवा की उस भावना का जश्न मनाने के लिए एक मंच पर लाएगी जो संगठन के मूल में है। स्पश:र् ग्राहक-केंद्रितता को साकार करने की पहल-ग्राहक-केंद्रितता एक्सिस बैंक द्वारा व्यक्तियों व्यवसायों और समुदायों को सेवाएं देने के तरीके का आधार बनी है। स्पर्श विश्वास सहानुभूति और उत्कृष्ट सेवा के माध्यम से संबंधों को मजबूत करने पर बैंक के फोकस को दर्शाता है। स्पर्श वीक इस सोच का वार्षिक उत्सव है, लेकिन इसकी नींव ऐसी कार्य संस्कृति में है, जिसमें हर निर्णय और ग्राहक के साथ हर संवाद के केंद्र में ग्राहक होता है। यह पहल दीर्घकालिक मूल्य तैयार करने और स्थायी विश्वास कायम करने में सार्थक ग्राहक सहभागिता के महत्व को रेखांकित करती है। चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुका स्पर्श वीक अब बैंक के सबसे बड़े ग्राहक सहभागिता और कर्मचारी लामबंदी ...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रेम धर्म और सत्य की विजय का पर्व है: महंत विशाल गौड़ 

Image
भारत त्योहारों और धार्मिक परंपराओं का देश है। इन्हीं पावन पर्वों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मथुरा में हुआ था। उस समय अत्याचारी राजा कंस के अत्याचारों से जनता त्रस्त थी। कंस के अन्याय का अंत करने और धर्म की स्थापना के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया। श्रीकृष्ण का जीवन हमें अनेक महत्वपूर्ण शिक्षाएँ देता है। बाल्यकाल में उनकी नटखट लीलाएँ गोपियों के प्रति प्रेम मित्रता का आदर्श और महाभारत के युद्ध में अर्जुन को दिया गया गीता का ज्ञान आज भी मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान कृष्ण ने कर्म, धर्म और सत्य का मार्ग अपनाने का संदेश दिया है। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों को सुंदर ढंग से सजाया जाता है। भक्त उपवास रखते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव म...

ओडोमॉस ने दिन में मच्छरों के खतरे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए डेंगू मुक्त भारत अभियान शुरू

Image
मच्छर जनित बीमारियों से बचाव और जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रव्यापी पहल की शुरुआत लखनऊ। भारत का अग्रणी पर्सनल एप्लिकेशन मच्छर प्रतिरोधक ब्रांड ओडोमॉस ने आज ‘डेंगू मुक्त भारत’ नामक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य लोगों को डेंगू की रोकथाम तथा डेंगू फैलाने वाले दिन में सक्रिय मच्छरों से बचाव के महत्व के प्रति जागरूक करना है। स्कूल संपर्क कार्यक्रमों और सामुदायिक जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से यह अभियान मानसून के दौरान मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दैनिक सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करेगा। यह पहल मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सुरक्षा संबंधी उपाय अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में ओडोमॉस के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। उपभोक्ता शिक्षा और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ब्रांड का उद्देश्य परिवारों को डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियों के जोखिम से बचाव के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के तहत स्कूलों में छात्रों शिक्षकों और अभिभावकों को जागरूकता सत्रों के माध...