Posts

Showing posts from November, 2026

भारत में पहली बार एक ही रोबोटिक सर्जरी में दो अलग किडनी समस्याओं का इलाज, बच्ची को मिली राहत

Image
लखनऊ: अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ की यूरोलॉजी टीम ने भारत में पहली बार एक ही रोबोटिक सर्जिकल सत्र में सात साल की बच्ची की दोनों किडनियों से जुड़ी दो अलग-अलग जटिल जन्मजात समस्याओं का सफलतापूर्वक इलाज करने की उपलब्धि हासिल की है। बच्ची की दाईं किडनी में पेल्वियूरेटेरिक जंक्शन यानी पीयूजे ऑब्स्ट्रक्शन था। इस समस्या में किडनी से पेशाब के बहाव में रुकावट आती है। वहीं, बाईं किडनी में ग्रेड-फोर वेसिकोयूरेटेरिक रिफ्लक्स यानी वीयूआर की समस्या थी। इसमें पेशाब मूत्राशय से वापस किडनी की ओर जाने लगता है। यह सर्जरी डॉ. गिवी गौरव एसोसिएट डायरेक्टर एवं यूनिट हेड, यूरोलॉजी, यूरो-ऑन्कोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट के नेतृत्व में की गई। बच्ची को दो से तीन साल की उम्र से बार-बार यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन यानी यूटीआई की शिकायत थी। अलग-अलग जगहों पर इलाज कराने के बावजूद संक्रमण बार-बार हो रहा था। बाद में बच्ची को पेट के दाईं ओर और फ्लैंक यानी कमर के पास दर्द के साथ मतली की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे अपोलोमेडिक्स लाया गया। विस्तृत जांच में दाईं किडनी में पीयूजे ऑब्स्ट्रक्शन के साथ एक लोअर-पोल क...