Posts

Showing posts from September, 2026

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2027 पहली तिमाही में उ प्र में टर्म प्लान में 72.6% की वृद्धि

Image
लखनऊ। कंपनी ने उत्तर प्रदेश में टर्म प्लान (रिटेल प्रोटेक्शन) व्यवसाय के लिए वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के दौरान 72.6% की उल्लेखनीय सालाना वृद्धि दर्ज की। इस कंपनी ने 31 मार्च, 2026 तक राज्य में 31,18,423 लोगों को कवर किया। उत्तर प्रदेश में कंपनी के बचत व्यवसाय की भी उल्लेखनीय मांग है, जिसमें लिंक्ड, गैर-लिंक्ड और एन्युइटी व्यवसाय शामिल हैं। राज्य में कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एयूएम) 31 मार्च, 2026 तक, ₹20,178 करोड़ थी। साथ ही, कंपनी ने 31 मार्च, 2026 तक राज्य में ₹1,95,789 करोड़ का सम एश्योर्ड दर्ज किया और पिछले 7 साल में, कंपनी ने उत्तर प्रदेश राज्य में अपने ग्राहकों को कुल ₹6,648 करोड़ के विभिन्न किस्म के लाभ (बेनिफिट) प्रदान किए। निदेशक मंडल ने हाल ही में कंपनी का नाम बदलकर आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लि करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। उत्तर प्रदेश में कंपनी की 37 शाखाएं और 28,521 एडवाइज़र हैं, साथ ही 6,278 भागीदार शाखा और 6,567 स्पेसिफाइड पर्सन भी हैं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मुख्य वितरण अधिकारी, श्री अमीश बैंकर ने कहा, "उत्तर प्र...