प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने किया लखनऊ में बंधन बैंक की नई शाखा का उद्घाटन
• बैंक ने विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एंड इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, लखनऊ को एक उन्नत लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस दान किया • बैंक ने सीएसआर के तहत पूरे भारत में 18 उन्नत लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस दान किये हैं *लखनऊ, 11 फरवरी, 2026: बंधन बैंक ने आशियाना, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अपनी नई शाखा खोलने की घोषणा की। इस शाखा का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक और सीबीओ, राजिंदर कुमार बब्बर और रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम तथा विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एंड इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, लखनऊ के सचिव, स्वामी मुक्तिनाथानंद की मौजूदगी में किया। इस मौके पर बंधन बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैंक ने नई शाखा के उद्घाटन के अलावा, अपने सीएसआर पहल के तहत विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एंड इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, लखनऊ, उत्तर प्रदेश को एक उन्नत लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस दान किया। एम्बुलेंस को उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक और सीबीओ, श्री राजिंदर कुमार बब्बर ने स्वामी मुक्तिनाथानंद, सचिव, रामकृष्ण मिशन सेवाश्र...