बीएमडब्ल्यू ग्रूप इंडिया ने उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी सशक्त बनाया मशहूर ब्रांड मिनी लखनऊ
लखनऊ। बीएमडब्ल्यू ग्रूप इंडिया ने लखनऊ में मिनी के लाॅन्च के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी को और सशक्त बना लिया है। रीटेलडाटनेक्सट स्पीड मोटरवैगन युनिट बीएमडब्ल्यू मिनी और बीएमडब्ल्यू मोटोरराड को एक ही छत के नीचे लेकर आई है। इससे प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्राहकों को ग्रुप के पूरे प्रीमियम मोबिलिटी पोर्टफोलियो के साथ-साथ सेल्स और आफ्टर-सेल्स सेवाओं का भी बेहतरीन अनुभव मिलेगा। लखनऊ में मिनी कूपर ऑक्सफ़ोर्ड एडिशन का नेशनल लॉन्च किया। मिनी कूपर ऑक्सफ़ोर्ड एडिशन रू 55,50,000 एक्स शोरुम मे उपलब्ध होगी । मिनी कूपर ऑक्सफ़ोर्ड एडिशन के साथ, ब्रांड अपनी ब्रिटिश जड़ों का जश्न मना रहा है। इसके लिए मिनी कूपर 3-डोर के नए एडिशन में मशहूर यूनियन जैक को शामिल किया गया है।ऑक्सफ़ोर्ड एडिशन दो कलर्स में उपलब्ध हैः इंडिगो सनसेट ब्लू और चिली रेड। व्हाईट मिरर कैप्स इसे शानदार कंट्रास्ट देते हैं और पुरानी मिनी कारो की याद दिलाते हैं। हरदीप सिंह ब्रार प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ बीएमडब्ल्यू ग्रूप इंडिया ने कहा लखनऊ एक महत्वपूर्ण लक्ज़री मार्केट है, यहां के ग्राहक ऐसे ब्राण्ड्स की उम्मीद रखते हैं जो उनके व्यक्तित्व और आकांक्षाओं पर खरे उतरें। 2012 से, बीएमडब्ल्यू ने अपने शानदार पोर्टफोलियो, बेहतरीन अनुभवों और मजबूत स्थानीय उपस्थिति के जरिए इस मार्केट को आकार दिया है। उत्तर प्रदेश के लक्ज़री इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट हमारी अग्रणी स्थिति आधुनिक और सस्टेनेबल मोबिलिटी के प्रति बढ़ती पसंद और हमारे इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो की मजबूती को दर्शाती है। मिनी अपने खास स्टाइल, दमदार परफाॅर्मेन्स और अनोखे कैरेक्टर के चलते लखनऊ के लोगों की स्वाभाविक पसंद है और खुद को अभिव्यक्त करने के उनके शौक के लिए एकदम परफेक्ट है। स्पीड मोटरवैगन के सहयोग से हम बीएमडब्ल्यू मिनी और बीएमडब्ल्यू मोटोरराड को एक ही छत के नीचे लाकर ग्राहकों के लिए और भी बेहतर विकल्प लेकर आए हैं। इसके साथ ही, ग्राहकों को हर ज़रूरी व्यक्तिगत सहायता और ओनरशिप से जुड़ी हर तरह की सुविधा भी मिलेगी। दिविज नरैन डीलर प्रिंसिपल स्पीड मोटरवेगन ने कहा लखनऊ में मिनी का प्रवेश स्पीड मोटरवेगन और क्षेत्र के समझदार ऑटोमोटिव उत्साही लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बीएमडब्ल्यू की आधुनिक लग्ज़री, बीएमडब्ल्यू मोटोरराड की आज़ादी और रोमांच की भावना के साथ, मिनी हमारे पोर्टफोलियो में एक नया आयाम शामिल करती है। हमारी टीम बेहतरीन प्रोडक्ट डिस्कवरी, विशेषज्ञों की सलाह और बेहतरीन आफ्टरसेल्स सेवाओं के ज़रिए हर ब्रांड को जीवंत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम इन तीनों ब्रांड्स से जुड़े उत्साही समुदायों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं, और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर ग्राहक का अनुभव उतना ही यादगार और खास हो, जितना कि उनके द्वारा चुना गया मोबिलिटी का अनुभव। स्पीड मोटरवेगन फैजाबाद रोड खंड-2 मटियारी चिनहट सेमरा उत्तर प्रदेश 226028 पर स्थित है। रीटेलडाटनेक्सट युनिट के तहत एक ही छत के नीचे बीएमडब्ल्यू मिनी और बीएमडब्ल्यू मोटोरराड को बेहतरीन फोर्मेट में पेश किया है। यह आउटलेट नई गाड़ियों की बिक्र, बीएमडब्ल्यू प्रीमियम सलेक्शन (बीपीएस), लाइफस्टाइल और एक्सेसरीज के साथ आफ्टरसेल्स सपोर्ट भी देता है, जिससे ग्राहकों को एक शानदार अनुभव मिलता है। BMW MINI LUCKNOW

Comments
Post a Comment