₹999 एयरटेल के पोस्टपेड ऑफर में आईक्लाउड+ साथ में ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड

लखनऊ: भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को ऐपल के आईक्लाउड+ (iCloud+) के साथ और बेहतर बना रही है। आईक्लाउड+ में अब ऐपल टीवी (Apple TV) और ऐपल आर्केड (Apple Arcade) भी शामिल हैं। इससे ग्राहकों को अधिक वैल्यू और साथ में अपना प्लान अपग्रेड करने की एक और वजह मिलेगी। एयरटेल के नए पोस्टपेड ऑफर में ऐपल की नई विस्तारित आईक्लाउड+ सेवाएं शामिल हैं। इनमें निजी कंटेंट को सुरक्षित तरीके से स्टोर और शेयर करने की सुविधा के साथ ऐपल टीवी के अवॉर्ड-विनिंग ओरिजिनल कार्यक्रमों और ऐपल आर्केड पर सैकड़ों मनोरंजक गेम्स का आनंद लेने की सुविधा मिलती है। यह नया ऑफर ₹999 और उससे अधिक के फैमिली प्लान लेने वाले एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। भारती एयरटेल के डायरेक्टर मार्केट ऑप्स अमित त्रिपाठी ने कहा एयरटेल में हम लगातार ऐसे तरीकों पर काम करते हैं, जिनसे हमारे ग्राहकों की जिंदगी आसान बने और हमारे ऑफर के माध्यम से उन्हें अलग और अधिक वैल्यू मिले। हमारे फैमिली पोस्टपेड प्लान इसी सोच के आधार पर तैयार किए गए हैं। इनमें कनेक्टिविटी एंटरटेनमेंट और ऐसे डिजिटल अनुभवों को एक ही प्लान में शामिल किया गया है, जो पूरे परिवार के लिए महत्वपूर्ण हैं। अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान में ऐपल के आईक्लाउड+ ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड को जोड़कर ऐसे ग्राहकों को और अधिक वैल्यू मिलेगी और एयरटेल के साथ उनका अनुभव और बेहतर होगा। आईक्लाउड+ के जरिए एयरटेल के लाखों पोस्टपेड ग्राहक अपनी फोटो फाइलें पासवर्ड कॉन्टैक्ट्स और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को अपने सभी ऐपल डिवाइसेज पर स्टोर सिंक और एक्सेस कर सकेंगे। उनका डेटा सुरक्षित रूप से बैकअप भी किया जाएगा। इससे नया डिवाइस सेट करना आसान होगा और उनकी डिजिटल लाइफ कनेक्टेड और सुलभ बनी रहेगी। ऐपल टीवी ग्राहकों को ऐपल की प्रीमियम ओरिजिनल सीरीज और फिल्में उपलब्ध कराता है, जबकि ऐपल आर्केड पर बिना विज्ञापनों और इन-ऐप खरीदारी के गेम्स के कैटलॉग का अनलिमिटेड एक्सेस मिलता है। ₹999 का फैमिली पोस्टपेड प्लान तीन सदस्यों वाले परिवार के लिए है। इसमें फास्टलेन तकनीक के साथ असीमित डेटा स्पैम से सुरक्षा और मनोरंजन सब्सक्रिप्शन का एक्सेस शामिल है। ऐपल के आईक्लाउड+ ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड को जोड़ने के बाद यह प्लान परिवारों के लिए और अधिक वैल्यू प्रदान करता है। इसमें कनेक्टिविटी एंटरटेनमेंट गेमिंग और क्लाउड स्टोरेज को एक ही पोस्टपेड प्लान में शामिल किया गया है। इससे ग्राहकों को अपने पोस्टपेड प्लान को अपग्रेड करने और उससे अधिक वैल्यू प्राप्त करने की एक और वजह मिलती है। ग्राहक एयरटेल ऐप के जरिए या किसी भी एयरटेल स्टोर पर जाकर इन प्लान्स को आसानी से अपग्रेड कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

4 को गोयल इंस्टीट्यूशंस का स्थापना दिवस

उत्तरप्रदेश -आईकू की सेल्स में योगदान देने वाले टॉप 3 राज्यों में से

लोगों के बीच आया WCSO का 1090 Mascot