रिवर मोबिलिटी ने लखनऊ में नया स्टोर खोलकर उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाई

नए स्टोर में ग्राहकों को इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक्सेसरीज और खास मर्चेंडाइज मिलेंगे
लखनऊ: इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी रिवर मोबिलिटी ने लखनऊ में अपना नया स्टोर खोलकर उत्तर प्रदेश में अपने कारोबार का विस्तार किया है। हाल ही में आगरा में स्टोर शुरू करने के बाद लखनऊ में नया स्टोर खोलना राज्य में कंपनी के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी देशभर में 100 स्टोर खोलने के अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रही है। रिवर मोबिलिटी तेजी से बढ़ते बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के साथ ही अपने प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडी को देशभर के ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने पर ध्यान दे रही है। RAAM ग्रुप के साथ साझेदारी में शुरू किया गया यह नया स्टोर लखनऊ के जानकीपुरम में स्थित है। यहां ग्राहक कंपनी के प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडी के साथ-साथ विभिन्न एक्सेसरीज और खास मर्चेंडाइज भी देख और खरीद सकेंगे। लगभग 820 वर्ग फुट में फैले इस स्टोर में ग्राहक स्कूटर की खूबियों और रोजमर्रा के इस्तेमाल में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, यहां ग्राहकों को टेस्ट राइड, बुकिंग और स्कूटर खरीदने के बाद मिलने वाली सेवाओं से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध होगी। इस विस्तार पर रिवर मोबिलिटी के को-फाउंडर और सीईओ अरविंद मणि ने कहा, “आगरा के बाद लखनऊ में नया स्टोर खोलना उत्तर प्रदेश में हमारी मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जैसे-जैसे हम अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं, हमारा मुख्य उद्देश्य इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना है। उत्तर प्रदेश में हमारी बढ़ती मौजूदगी से हमें अधिक ग्राहकों से जुड़ने और उन्हें रिवर के इलेक्ट्रिक स्कूटर का अनुभव देने का अवसर मिलेगा। हमारे स्कूटर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह आकर्षक होने के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरतों को भी आसानी से पूरा कर सके लखनऊ में नए स्टोर की शुरुआत रिवर मोबिलिटी की देशभर में विस्तार की योजना का हिस्सा है। कंपनी का उद्देश्य भारत के विभिन्न शहरों में एक मजबूत बिक्री और सर्विस नेटवर्क तैयार करना है। अपने बढ़ते नेटवर्क के जरिए कंपनी इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर को अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के उभरते बाजारों में ग्राहकों के साथ अपने संबंध मजबूत करना चाहती है। लखनऊ में इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,54,899 रुपये रखी गई है। ग्राहक नए स्टोर में जाकर स्कूटर की टेस्ट राइड ले सकते हैं, एक्सेसरीज देख सकते हैं और इंडी की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक कंपनी की वेबसाइट www.rideriver.com पर भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। रिवर का नया स्टोर प्लॉट नंबर बी-2/20, सेक्टर-एफ, सीतापुर रोड, जानकीपुरम, लखनऊ, उत्तर प्रदेश – 226021 में स्थित है। रिवर मोबिलिटी के बारे में: मार्च 2021 में अरविंद मणि और विपिन जॉर्ज द्वारा स्थापित रिवर मोबिलिटी बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी है। कंपनी का उद्देश्य ऐसे इलेक्ट्रिक वाहन तैयार करना है, जो लोगों की रोजमर्रा की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बना सकें। रिवर डिजाइन, इंजीनियरिंग और तकनीक के जरिए ऐसे वाहन विकसित करती है, जो ग्राहकों की वास्तविक जरूरतों को पूरा कर सकें। कंपनी का प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडी अपने उपयोगी डिजाइन, बेहतर स्थिरता और मजबूती के लिए जाना जाता है। इसे रोजमर्रा की यात्रा के साथ-साथ अन्य जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इंडी के जरिए रिवर ने उपयोगिता और लाइफस्टाइल पर आधारित इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाई है। रिवर मोबिलिटी को कई प्रमुख भारतीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का समर्थन प्राप्त है। इनमें जापान की यामाहा मोटर कॉर्पोरेशन, मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड और मारुबेनी कॉर्पोरेशन, दुबई का अल फुतैम ग्रुप, क्रिस साका की लोअरकार्बन कैपिटल, टोयोटा वेंचर्स, मैनिव मोबिलिटी, ट्रक्स वीसी, एलिवेट वेंचर पार्टनर्स, क्लेपॉन्ड कैपिटल, 360 वन एसेट, सिंगुलैरिटी एएमसी, जेआईएफ कैपिटल और एनीकट कैपिटल शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

4 को गोयल इंस्टीट्यूशंस का स्थापना दिवस

लोगों के बीच आया WCSO का 1090 Mascot

मेदांता लखनऊ में 12 साल की बच्ची का सफल एलोजेनिक हेप्लो-आइडेंटिकल बोन मैरो ट्रांसप्लांट