Posts

Showing posts from June, 2026

भारतीय रीट्स एसो का लखनऊ में पहला रीट्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Image
लखनऊ। इंडियन रिट एसोसिएशन (IRA) ने लखनऊ में अपना पहला रीट्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य निवेशकों को रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (REITs) और निवेश के एक विकल्प के रूप में उनकी संभावनाओं के बारे में जानकारी देना था। यह कार्यक्रम रीट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने, निवेशकों के मध्य इस उभरते हुए एसेट क्लास की बेहतर समझ विकसित करने के लिए IRA द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। रीट्स विनियमित निवेश साधन (रेगुलेटेड इन्वेस्टमेंट व्हीकल्स) हैं। यह प्रीमियम वर्क प्लेस और शॉपिंग सेंटरों जैसी आय उत्पन्न करने वाली कमर्शियल रियल एस्टेट एसेट्स का स्वामित्व और इसका संचालन करते हैं। इन एसेट्स से किराए से प्राप्त आय निवेशकों में वितरित होती है। शेयरों की तरह, REIT यूनिट्स भी स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध और ट्रेडिंग योग्य होती हैं। इससे वे निवेश का आसान और लिक्विड विकल्प बन जाती हैं। सेबी (SEBI) के नियमों के तहत, सूचीबद्ध रिट को अपनी नेट बांटने योग्य नकदी प्रवाह (नेट डिस्ट्रिब्यूटेबल कैश फ्लो) का कम-से-कम 90 फीसदी हिस्सा यूनिटधारकों में वितरण करना अनिवार्य है। नियामकीय ...

डाबर पुदीन हरा ने पुदीने के महत्व को प्रतिष्ठित किया

Image
लखनऊ। आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के लाभों का प्रचार करने के अपने मिशन में आगे बढ़ाते हुए विज्ञान आधारित आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लि ने पुदीना को एक आश्चर्यजनक जड़ी बूटी के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए अभियान शुरू किया। इस मौके पर डा. आशीष जायसवाल डाबर इण्डिया लि कार्पोरेट कम्युनिकेशन के सीनियर मैनेजर दिनेश कुमार मौजूद थे। पुदीना की उपयोगिता पर डा. आशीष जायसवाल ने बताया पुदीना एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स युक्त होता है जो मानव पेट के लिए खासकर तेज गर्मी के दौरान चमत्कार कर सकते हैं, गर्म-लहरों और बढ़ते पारा के स्तर की त्वरित आवृत्ति के साथ गर्मियों में दौरान स्वास्थ्य समस्याएं आम हो गई हैं। इस तीव्र मौसम में संभावित स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए डाबर उन लोगों को पुदीना के उपयोग की सलाह देते हैं जो दिन में लंबे समय तक धूप में रहते हैं और आम गर्मी की बीमारियों के शिकार होते हैं। डाबर इंडिया लि डायरेक्टर-मार्केटिंग श्रीराम पद्मनाभन ने कहा जीवन शैली में विकसित रुझानों और उपभोक्ताओं के काम का पैटर्न देखने पर पता चलता है कि आज सभी बहु-मुखी कार्य कर रहे हैं और इसलिए उन्हें प्रभावी औ...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की हरित विकास यात्रा में सस्टेनेबल सामग्री की भूमिका पर ज़ोर दिया

Image
बीसीएमएल और लखनऊ कैंटोनमेन्ट बोर्ड में बायोप्लास्टिक के अडॉप्शन हेतु ऐतिहासिक पहल लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सस्टेनेबिलिटी एवं जि़म्मेदाराना उपभोग के लिए अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बलरामपुर चीनी मिल्स लि ने लखनऊ छावनी बोर्ड के सहयोग से शुक्रवार को बायोगुय ग्रीन कमांड-26 का औपचारिक लॉन्च किया। अपनी तरह का पहला प्लेटफॉर्म भारत के बायोप्लास्टिक इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इस पहल का उद्घाटन भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में हुआ, जो इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उनकी उपस्थिति पर्यावरण के प्रति जि़म्मेदार इनोवेशन, स्वदेशी निर्माण और पारंपरिक प्लास्टिक के सस्टेनेबल विकल्पों पर देश के बढ़ते फोकस को दर्शाती है। कार्यक्रम के दौरान बलरामपुर बायोयुग और लखनऊ छावनी बोर्ड के बीच एक औपचारिक साझेदारी की शुरुआत हुई। इससे पहले इसी साल एक ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे तथा बीसीएमएल ने कम्पोस्टेबल पीएलए-आधारित उत्पादों के लिए अपना पहला संस्थागत ऑर्डर दिया था। इस पहल का उद्देश्य यह दर्शाना है कि कैसे सस्टेनेबल सामग्री प्लास्टिक व्यर्थ को कम...

आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया एक्टिव युवा

Image
युवा भारत के लिए वेलनेस-फर्स्ट हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लखनऊ: आदित्य बिरला कैपिटल की हेल्थ इंश्योरेंस शाखा आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लि (एबीएचआईसीएल) ने एक्टिव युवा लॉन्च करने की घोषणा की। यह एक स्वास्थ्य केंद्रित बीमा योजना है, जिसे युवा भारतीयों की बदलती जीवनशैली और वेलनेस जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस प्लान के साथ एक व्यापक वेलनेस प्रोग्राम भी शुरू किया गया है, जो एबीएचआईसीएल के हेल्थरिटर्न्स™ प्रस्ताव पर आधारित है और लोगों को पोषण, फिटनेस और रिकवरी जैसी रोजमर्रा की स्वस्थ आदतों के लिए पुरस्कृत करता है। एबीएचआईसीएल अपने हेल्थरिटर्न्स मॉडल के जरिए हेल्थ इंश्योरेंस को हेल्थ एश्योरेंस के रूप में नए सिरे से परिभाषित कर रही है। यह मॉडल रोज 10,000 या उससे ज्यादा कदम चलने या एक ही व्यायाम सत्र में 300 कैलोरी जलाने जैसी गतिविधियों के लिए स्वस्थ जीवनशैली को पुरस्कृत करता है। जो ग्राहक लगातार सक्रिय रहते हैं और जिनका हेल्दी हार्ट स्कोर अच्छा है, वे अपने सालाना प्रीमियम का 100% तक वापस पा सकते हैं। नया एक्टिव युवा प्लान इस सुविधा को और बेहतर बनाता है। यह ईट, मूव और ह...