Posts

लखनऊ में इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ ने खोला अपना पहला स्टोर ‘Sarees of India’

Image
नवाबी नज़ाकत के शहर लखनऊ में इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ नेखोला अपना पहला स्टोर, पेश किया ‘Sarees of India’ Lucknow: पूर्वी भारत के पिछले पाँच दशकों सेसबसे भरोसेमंद साड़ी ब्रांड इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ने लखनऊ में अपना पहलास्टोर खोल दिया है। यह कंपनी का देशभर में 61वाँ स्टोर है। इसलॉन्च के साथ उत्तर प्रदेश में ब्रांड की मौजूदगी और मजबूत हुई है, क्योंकि कंपनी भारत में साड़ियों कासबसे बड़ा ब्रांडबनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। अपनी समृद्ध विरासत और उत्कृष्ट कारीगरीके लिए पहचानी जाने वाली इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़लखनऊ में ‘Sarees of India’ लेकर आई है, जिसमें देशभर के 60 से अधिक बुनाई क्लस्टरों से जुड़े 15,000 से ज्यादा कारीगरों के काम को प्रदर्शितकिया गया है। लखनऊमें अपने आगमन को खास बनाने के लिए इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ ने दो विशेष कलेक्शन—‘Weaves of India’ और ‘Weddings of India’—लॉन्च किए हैं। येक्यूरेटेड रेंज भारत की समृद्ध बुनाई परंपरा को दर्शाती हैं, जिनमें प्रामाणिक हैंडलूम बनारसी, कांजीवरम, उप्पाडा, तंचोई, बालूचरी, जामदानी, गड़वाल, टिश्यू, ऑर्गेंज़ा, जॉर्जेट और शुद्ध ...

होमटेल आलमबाग लखनऊ मे विशेष फूड फेस्टिवल 12 जनवरी से

Image
होमटेल आलमबाग में ‘जश्न-ए-अवध’: नवाबी स्वाद का दस दिन का खास आयोजन गलौटी कबाब, निहारी और लखनवी बिरयानी के साथ सर्द शामों को मिलेगा अवध का असली ज़ायका - *संगीत, पारंपरिक सजावट और परिवार के साथ यादगार अनुभव का वादा लखनऊ, 12 जनवरी: लखनऊ की मशहूर नवाबी रसोई और अवध के पारंपरिक स्वाद को करीब से महसूस कराने के लिए होमटेल बाय सरोवर, आलमबाग द्वारा ‘जश्न-ए-अवध’ फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष फूड फेस्टिवल 12 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक कुल 10 दिनों तक आयोजित होगा, जिसमें शहर के खानपान प्रेमियों को अवध की पहचान माने जाने वाले व्यंजनों का स्वाद एक ही जगह मिलेगा। इस आयोजन के दौरान होमटेल के रेस्टोरेंट ‘फ्लेवर्स’ को नवाबी अंदाज़ शाही दरबार जैसा सजाया जाएगा। मेहमानों के लिए सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए गलौटी कबाब, धीमी आंच पर पकाई गई निहारी, खुशबूदार लखनवी बिरयानी और पारंपरिक शाही टुकड़ा जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। इन व्यंजनों की खास बात यह होगी कि इन्हें पारंपरिक तरीकों से तैयार किया जाएगा, ताकि अवध के पुराने स्वाद और खुशबू को बरकरार रखा जा सके। फूड फेस्टिवल के माहौल को और...

अशोक लेलैंड ने लखनऊ में ग्रीन मोबिलिटी पर केंद्रित वाणिज्यिक वाहन संयंत्र का उद्घाटन

Image
अशोक लेलैंड ने लखनऊ में स्वच्छ गतिशीलता पर केंद्रित ग्रीनफील्ड फैक्ट्री का उद्घाटन किया लखनऊ : हिंदुजा समूह की प्रमुख भारतीय कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता, अशोक लेलैंड ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ग्रीन मोबिलिटी पर केंद्रित अपने नवीनतम एकीकृत वाणिज्यिक वाहन संयंत्र का उद्घाटन किया। इस संयंत्र का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और भारत सरकार के भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्री, विभिन्न देशों के राजनयिक, भारत और विदेशों के प्रमुख उद्योगपति और व्यवसायी, अशोक लेलैंड के वैश्विक डीलर, आपूर्तिकर्ता और अन्य साझेदारों के साथ-साथ हिंदुजा समूह और अशोक लेलैंड का वरिष्ठ नेतृत्व भी उपस्थित रहा। लखनऊ हवाई अड्डे के पास सरोजिनी नगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित और 70 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला यह नया संयंत्र वैश्विक स्तर पर अशोक लेलैंड का सबसे उन्नत और टिकाऊ संयंत्र है, जो विश्व स्तरीय गुणवत्ता और प...

वैल्यू-ई-कॉमर्स मॉडल पेश करते हुए, डीलशेयर का लखनऊ में रीलॉन्च

Image
2 घंटे की डिलीवरी की गारंटी के साथ शहर में बनाएगा मजबूत उपस्थिति लखनऊ, 23 दिसंबर, 2025: भारत का स्वदेशी वैल्यू ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म डीलशेयर अब अपने नए रूप डीलशेयर 2.0 के साथ फिर से लौट आया है। कंपनी ने कोलकाता, जयपुर और गाजियाबाद सहित कई शहरों में विस्तार के तहत इस मॉडल का रीलॉन्च लखनऊ में किया। इस नए मॉडल के साथ डीलशेयर अब पूरी तरह कस्टमर-फर्स्ट और सेविंग्स-बेस्ड प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा। यह विशेष रूप से मध्यम आय वर्ग के उन परिवारों के लिए है, जो सही दाम, बेहतर क्वालिटी और भरोसे को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। लखनऊ डीलशेयर के लिए हमेशा से ही एक मजबूत और सर्वाधिक प्रतिक्रिया देने वाला बाज़ार रहा है। ऐसे में, यहाँ रीलॉन्च के बाद ऑर्डर्स में 75% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगभग 65% कारोबार रिपीट कस्टमर्स से आ रहा है, जो यह दर्शाता है कि शहर के लोग वैल्यू-फर्स्ट और सेविंग्स-ओरिएंटेड खरीदारी को कितना पसंद करते हैं। इस रीलॉन्च के साथ डीलशेयर का लक्ष्य शहर में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करना है, ताकि हर महीने लाखों ग्राहकों को और भी किफायती, आसान और भरोसेमंद खरीदारी का अनुभव मिल सके। ड...

संगीत नाटक अकादमी में शुरू हुआ अदीरा का तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘रिवायत’

Image
लखनऊ। महिला सशक्तीकरण को समर्पित अदीरा की ओर से संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘रिवायत’ का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन 21 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की समृद्ध क्राफ्ट, कल्चर और कुजीन को बढ़ावा देना है, साथ ही महिलाओं और युवा प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती बबिता सिंह चौहान रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में महिला सशक्तीकरण पर विस्तार से अपने विचार रखते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक मंच महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को मजबूती देते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, संयोगिता सिंह चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत अटारी तथा किरण बाला चौधरी, पूर्व सूचना आयुक्त, उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति रही। ‘रिवायत’ के पहले दिन धुन बंजारा संस्था की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारतीय पारंपरिक संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम द...
Image
जीएमबीसीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए 13,000 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। लखनऊ जीएम बॉक्स क्रिकेट एसोसिएशन (जीएमबीसीए) ने आज प्रेस क्लब, उत्तर प्रदेश में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उत्तर प्रदेश में मेगा टेनिस बॉल बॉक्स क्रिकेट ट्रायल्स की शुरुआत की घोषणा की। इन ट्रायल्स के माध्यम से सीजन-1 के लिए 13,000 प्रतिभाशाली लड़के और लड़कियों का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर जीएमबीसीए के संस्थापक बाबा इंदर प्रीत सिंह ने कहा कि यह मान्यता प्राप्त और औपचारिक रूप से संगठित जनस्तरीय टेनिस बॉल बॉक्स क्रिकेट पहल समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह युवाओं को नशाखोरी, विदेश जाने के बढ़ते रुझान को रोकने और आय के अवसरों जैसी गंभीर समस्याओं से दूर रखते हुए एक पेशेवर खेल करियर का मार्ग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रायल्स 15 से 45 वर्ष की आयु के लड़के और लड़कियों के लिए खुले हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल्स के सिर्फ 900 रुपये पंजीकरण रखा गया है। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को टेनिस बॉल बॉक्...

लखनऊ में सजेगी सूफी शाम, रंग-ए-अवध की रिवायत से रूबरू होगा शहर

Image
लखनऊ में सजेगी सूफी शाम, रंग-ए-अवध की रिवायत से रूबरू होगा शहर सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘रिवायत’ का आयोजन 19, 20 और 21 दिसंबर को संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ में लखनऊ। अदीरा की ओर से रितिका चौधरी और राहुल वर्मा ने बताया उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘रिवायत’ का आयोजन 19, 20 और 21 दिसंबर को संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस उत्सव में लखनऊ की तहज़ीब और रंग-ए-अवध की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन सूफी शाम, भव्य मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के जाने-माने शायर और कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। गुलाबी सर्दी की शामों में संगीत, शायरी और सूफियाना कलाम का यह संगम शहरवासियों के लिए एक यादगार अनुभव होगा। इसके साथ ही उत्सव में महिला फैशन शो, किड्स फैशन शो और अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। लोक नृत्य, संगीत और कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को मंच मिलेगा, वहीं रचनात्मकता और प्रतिभा का उत्सव भी मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौ...