Posts

Showing posts from July, 2026

इंडसइंड बैंक ने ‘इंडसइंड स्कूल सपोर्ट’ पहल के तहत लखनऊ में स्मार्ट क्लासरूम कार्यक्रम की शुरुआत

Image
लखनऊ: इंडसइंड बैंक ने अपनी CSR पहल ‘इंडसइंड स्कूल सपोर्ट’ के तहत लखनऊ में स्मार्ट क्लासरूम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह भावना सिंह, प्रिंसिपल डायरेक्टर, डिफेंस एस्टेट्स (PDDE), सेंट्रल कमांड, लखनऊ तथा इंडसइंड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (डेजिग्नेट) गणेश शंकरन की गरिमामयी उपस्थिति में माध्यमिक विद्यालय, आर.ए. बाजार, लखनऊ में आयोजित किया गया। यह पहल लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड के अपने विद्यालयों को आदर्श शिक्षण संस्थानों में परिवर्तित करने के दृष्टिकोण को समर्थन देती है। यह भारत सरकार की मॉडल स्कूल पहल से प्रेरित है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है। NGO साझेदार लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड के छह स्कूलों को शामिल किया गया है। आने वाले महीनों में इस कार्यक्रम का विस्तार महाराष्ट्र, राजस्थान, मेघालय और तमिलनाडु के आशा स्कूलों तथा सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों तक किया जाएगा। इससे कक्षा 1 से 12 तक के 2,900 से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, और 100 से अधिक शिक्षकों को डिजिटल क्लास...

स्कोडा ऑटो इंडिया ने लखनऊ में दो नए कस्टमर टचपॉइंट्स के साथ किया विस्तार

Image
लखनऊ। स्कोडा ऑटो इंडिया ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दो नए कस्टमर टचपॉइंट्स का उद्घाटन किया है, जिससे राज्य और भारत के उत्तरी क्षेत्र में उसके नेटवर्क को और मजबूती मिली है। ऑटोमूवर्स ऑटो इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी में शुरू की गई इन नई सुविधाओं में अयोध्या रोड पर एक सेल्स सुविधा और बाराबंकी, लखनऊ में एक आफ्टर-सेल्स सुविधा शामिल है। अयोध्या रोड स्थित नया सेल्स सेंटर 5,200 वर्ग फ़ीट क्षेत्र में फैला है, जहां एक समय में छह कारों का प्रदर्शन किया जा सकता है, जबकि बाराबंकी में 13,500 वर्ग फ़ीट का आफ्टर-सेल्स सेंटर है जिसमें 10 सर्विस बे उपलब्ध हैं। लखनऊ में ये नए सेंटर स्कोडा ऑटो की ग्लोबल 'मॉडर्न सॉलिड' ग्लोबल डिज़ाइन फिलॉसफी को दर्शाते हैं, जो सभी ग्राहकों को स्वागतपूर्ण वातावरण के साथ उत्कृष्ट बिक्री अनुभव प्रदान करते हैं। इसके साथ अब स्कोडा ऑटो इंडिया के उत्तर प्रदेश में अब 26 से अधिक कस्टमर टचपॉइंट्स हो गए हैं, जो आगरा, अयोध्या, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नोएडा, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी में संचालित हैं। आशी...