हनुमान जी शिव के अवतार और श्रीराम के परम भक्त हैं : महंत विशाल गौड़
हनुमान जी शिव के 11th अवतार और श्रीराम के परम भक्त हैं आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती (हनुमान जन्मोत्सव) मनाई जाएगी। चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि होने के कारण इस दिन बजरंगबली का जन्मोत्सव पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। यह जानकारी देते हुए चौक कोतवालेश्वर महादेव मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने बताया कि इस दिन विशेष पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ और मंदिरों में चोला चढ़ाने की परंपरा है। इस दिन भगवान हनुमान का जन्मदिवस मनाया जाता है, जिसे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है और भक्त बजरंगबली की विशेष पूजा अर्चना करते है। हनुमान भक्त व्रत रखते हैं, विशेष पूजा करते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। सुबह स्नान कर हनुमान मंदिर में सिंदूर, चोला और चमेली का तेल अर्पित किया जाता है। भोग में बूंदी के लडडू या गुड़-चना का भोग लगाया जाता है साथ ही हनुमते नम:Ó का जाप करे व हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या हनुमान बाहुक का पाठ करें। इस दिन पूरे देश में हनुमान मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। लोग हनुमान चालीसा, मंत्र जाप और पूजा विधि के अनुसार भगवान हनुमान की आराधना करेंगे। ऐसा कहा जात...