स्कोडा ऑटो इंडिया ने लखनऊ में दो नए कस्टमर टचपॉइंट्स के साथ किया विस्तार

लखनऊ। स्कोडा ऑटो इंडिया ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दो नए कस्टमर टचपॉइंट्स का उद्घाटन किया है, जिससे राज्य और भारत के उत्तरी क्षेत्र में उसके नेटवर्क को और मजबूती मिली है। ऑटोमूवर्स ऑटो इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी में शुरू की गई इन नई सुविधाओं में अयोध्या रोड पर एक सेल्स सुविधा और बाराबंकी, लखनऊ में एक आफ्टर-सेल्स सुविधा शामिल है। अयोध्या रोड स्थित नया सेल्स सेंटर 5,200 वर्ग फ़ीट क्षेत्र में फैला है, जहां एक समय में छह कारों का प्रदर्शन किया जा सकता है, जबकि बाराबंकी में 13,500 वर्ग फ़ीट का आफ्टर-सेल्स सेंटर है जिसमें 10 सर्विस बे उपलब्ध हैं। लखनऊ में ये नए सेंटर स्कोडा ऑटो की ग्लोबल 'मॉडर्न सॉलिड' ग्लोबल डिज़ाइन फिलॉसफी को दर्शाते हैं, जो सभी ग्राहकों को स्वागतपूर्ण वातावरण के साथ उत्कृष्ट बिक्री अनुभव प्रदान करते हैं। इसके साथ अब स्कोडा ऑटो इंडिया के उत्तर प्रदेश में अब 26 से अधिक कस्टमर टचपॉइंट्स हो गए हैं, जो आगरा, अयोध्या, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नोएडा, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी में संचालित हैं। आशीष गुप्ता डायरेक्टर स्कोडा ऑटो ने कहा लखनऊ में इन नए सेंटरों के उद्घाटन के साथ हम उत्तर प्रदेश में स्कोडा ऑटो इंडिया की उपस्थिति के नेटवर्क विस्तार को और सुदृढ़ कर रहे हैं। अकेले लखनऊ में अब हमारे पांच से अधिक कस्टमर टचपॉइंट्स संचालित हो रहे हैं। अब हम अपने संपूर्ण उत्पाद पोर्टफोलियो को ग्राहकों के और करीब ला रहे हैं, साथ ही उन्हें बिक्री के साथ सेवा और ग्राहक देखभाल के सर्वोच्च मानकों का अनुभव भी प्रदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश भारत की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हमें विश्वास है कि काइलैक, नई कुशाक, कोडियाक और स्लाविया जैसे मॉडलों के साथ हम इस महत्वपूर्ण बाजार में स्कोडा ब्रांड को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।“ संजीत तलवार, डीलर प्रिंसिपल, ऑटोमूवर्स ऑटो इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड, ने कहा, “हम स्कोडा ऑटो इंडिया के साथ अपनी मज़बूत साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ में ग्राहकों तक इस ब्रांड का प्रीमियम अनुभव पहुंचाने पर खुशी का अनुभव कर रहे हैं। ये नए सेल्स और आफ्टरसेल्स सेंटर डिस्प्ले से लेकर डिलीवरी तक ग्र्राहकों को प्रीमियम अनुभव प्रदान करने के साथ अत्याधुनिक सर्विस सपोर्ट भी उपलब्ध कराएंगे। हमारा लक्ष्य इस शहर के ग्राहकों को स्कोडा ऑटो की बेहतरीन उत्पाद श्रृंखला के साथ उत्कृष्ट ओनरशिप अनुभव उपलब्ध कराना है। ग्पिछले कुछ सालों में, स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपने नेटवर्क का विस्तार किया है। साल 2021 में जहां कंपनी के 120 से ज़्यादा टचपॉइंट्स थे, जो अब बढ़कर 189 शहरों में 340 से ज़्यादा टचपॉइंट्स तक पहुंच गए हैं।इस सफ़र में उत्तर प्रदेश एक प्रमुख बाजार रहा है, जहाँ ब्रांड ने पिछले 12 महीनों में अपनी उपस्थिति को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया है। राज्य में ब्रांड के विस्तार अभियान के तहत आगे बढ़ते हुए स्कोडा ऑटो इंडिया ने झांसी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर और अयोध्या सहित उत्तर प्रदेश के पांच नए शहरों में प्रवेश किया है। पिछले एक वर्ष में कंपनी ने इस विस्तार के दौरान सात नए सेल्स टचपॉइंट्स और पांच नए आफ्टरसेल्स टचपॉइंट्स की शुरुआत की है। वर्तमान में स्कोडा ऑटो इंडिया उत्तर प्रदेश में कुल 26 कस्टमर टचपॉइंट्स संचालित कर रही है, जिनमें 19 सेल्स सेंटर और 18 आफ्टरसेल्स सेंटर शामिल हैं। इनमें से कई सेंटर एकीकृत 2एस/3एस डीलरशिप के रूप में कार्य कर रहे हैं। आने वाले कुछ महीनों में अलीगढ़ और आजमगढ़ में विस्तार की योजना के साथ कंपनी पूरे उत्तर प्रदेश में ग्राहकों के और करीब पहुंचने तथा उन्हें बेहतर ओनरशिप अनुभव प्रदान करने के अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है। मोबाइल: +91 90283 89374 मोबाइल: +91 98335 59433 mithin.selven@skoda-auto.co.in ankit.daswani@mslgroup.com कंपनी 'नेक्स्ट लेवल स्कोडा स्ट्रैटेजी' के साथ नए दशक में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। दशक के अंत तक आकर्षक बीईवी, हाइब्रिड और आईसीई प्रोडक्ट्स की रेंज के ज़रिए ग्राहकों को दोनों तरह की खूबियों का सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान कर यूरोप के शीर्ष तीन सर्वाधिक बिकने वाले ब्रांडों में शामिल होने का लक्ष्य। भारत, वियतनाम और आसियान क्षेत्र जैसे प्रमुख विकासशील बाजारों में उपलब्ध अवसरों का प्रभावी ढंग से लाभ उठा रही है। वर्तमान में ग्राहकों के लिए फैबिया, स्काला, ऑक्टाविया, सुपर्ब, कामिक, कारोक, कोडियाक, एपिक, एलरोक, एन्याक, पीक, स्लाविया, काइलैक और कुशाक सहित 14 यात्री वाहन मॉडल उपलब्ध हैं। वर्ष 2025 में विश्वभर में 10.40 लाख से अधिक वाहनों की डिलीवरी। 30 वर्षों से अधिक समय से दुनिया के अग्रणी और सबसे सफल ऑटोमोबाइल निर्माता समूहों में से एक, फॉक्सवैगन ग्रुप का हिस्सा। ब्रांड ग्रुप कोर का हिस्सा है, जो फॉक्सवैगन ग्रुप के वॉल्यूम ब्रांड्स का एक संगठनात्मक समूह है। इसका उद्देश्य सभी पांच वॉल्यूम ब्रांड्स की संयुक्त वृद्धि और उनकी समग्र परिचालन दक्षता को बढ़ाना है। फॉक्सवैगन ग्रुप के अन्य ब्रांड्स के लिए एमईबी बैटरी सिस्टम, इंजन और ट्रांसमिशन जैसे प्रमुख कंपोनेंट्स का स्वतंत्र रूप से विकास और उत्पादन करती है। चेक गणराज्य में कंपनी तीन उत्पादन संयंत्र संचालित करती हैं। इसके अलावा समूह साझेदारियों के माध्यम से स्पेन, स्लोवाकिया, कजाकिस्तान और भारत में तथा स्थानीय साझेदारों के सहयोग से वियतनाम और यूक्रेन में भी उत्पादन क्षमताएं मौजूद हैं। विश्व भर में लगभग 40,000 लोगों को रोजगार प्रदान करने के साथ लगभग 100 बाजारों में सक्रिय उपस्थिति। स्कोडा ऑटो इंडिया के बारे में वर्ष 2001 से भारतीय ग्राहकों की सेवा में। भारत में काइलैक, स्लाविया, कुशाक और कोडियाक मॉडल उपलब्ध। देश के 189 शहरों में 340 से अधिक कस्टमर टचपॉइंट्स। वर्ष 2025 में 72,665 कारों की बिक्री के साथ 107 प्रतिशत वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज। स्कोडा ऑटो इंडिया की वेबसाइट - www.skoda-auto.co.in

Comments

Popular posts from this blog

लोगों के बीच आया WCSO का 1090 Mascot

नए अल्ट्रा-हाई टैक्स की वजह से विदेशी अवैध ऑनलाइन गेम्स का रुख कर रहे भारतीय

कैफे दिल्ली हाइट्स की नवाबों के शहर लखनऊ मे शुरुआत