सृष्टि गुप्ता को मिला नारी सम्मान

लखनऊ। मेधा किसी की मोहताज नहीं होती वो अपनी मुकाम खुद हासिल कर लेती है। जनसमूह ने नारी शक्ति को प्रणाम किया, मौका था महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर केंद्रित मिशन शक्ति केंद्र थाना आलमबाग द्वारा आयोजित बहू बेटी सम्मेलन का जहाँ सृष्टि गुप्ता को इंस्पेक्टर आलमबाग और उनकी टीम के द्वारा कराटे में विशेष प्रदर्शन के लिए शील्ड देकर सम्मानित कियगया। सृष्टि गुप्ता पत्रकार विजय गुप्ता की पुत्री है, को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं समाज के प्रति सकारात्मक सोच के लिए सम्मानित किया गया। नारी शक्ति को प्रोत्साहित करना एवं समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना ही सरकार का मिशन है। आज की नारी हर क्षेत्र में पुरषो के सामान कदमताल करते हुए शिखर की ऊंचाइयों को छू रही है। समाज में नारी को ममता, त्याग, करुणा, सहनशीलता की मूर्ति माना जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

4 को गोयल इंस्टीट्यूशंस का स्थापना दिवस

उत्तरप्रदेश -आईकू की सेल्स में योगदान देने वाले टॉप 3 राज्यों में से

लोगों के बीच आया WCSO का 1090 Mascot