Posts

कोविड मैनेजमेंट इंडिया पर वेबिनार

लखनऊ ,   प्रमुख वैश्विक दवा कंपनी सिप्ला द्वारा  ' प्रैक्टिकल एप्रोच ऑन कोविड मैनेजमेंट इंडिया '  पर वेबिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता लखनऊ के मिडलैंड हेल्थकेयर एंड रिसर्च हॉस्पिटल के निदेशक और सीनियर रेस्पिरेटरी कंसलटेंट ,  डॉ बी पी सिंह रहे। उन्होंने कोविड- 19  रोगियों के इलाज में फेविपिराविर ड्रग की भूमिका पर चर्चा की।   डॉ बी पी सिंह ने वर्तमान में कोविड महामारी की स्थिति पर अपनी पारदर्शिता साझा की और साथ ही उन्होंने कोविड- 19  रोगियों के इलाज में फेविपिराविर दवा की भूमिका को समझाया। उन्होंने कहा , " केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने कोविड- 19  उपचार के लिए पिछले महीने में पांच दवाओं को मंजूरी दी है - दो एंटीवायरल - रेमेडिसविर और फेविपिराविर - और लक्षणों को कम करने के लिए तीन दूसरी दवाइयाँ डेक्सामेथासोन ,  टोसिलीज़ुमाब और इटोलिज़ुमाब हैं। फेविपिराविर ,  इस दवा का उपयोग इन्फ्लूएंजा के इलाज के लिए सबसे पहले  2014  में जापान में किया गया था। यह एक ओरल दवा है जिसे सीडीएससीओ द्वारा  19  जून...

सीआईपीएल फाउंडेशन ने मेधावी बच्चो को टेबलेट कंप्यूटर भेंट किया

Image
14 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व स्वर्णिम संध्या पर ग्राम पंचायत कोटी मयचक परिसर माता बलसुंदरी मंदिर थानों विकास खंड रायपुर जिला देहरादून उत्तराखंड में सीआईपीएल फाउंडेशन के द्वारा न्यायपंचायत थानों में स्थित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कॉलेज के मेधावी छात्रध्छात्राओं को उनके  उच्चतर कक्षाओं में अध्ययन सुलभता एवं प्रोत्साहन  हेतु परितोष के तौर पर  टेबलेट  कंप्यूटर प्रदान  किया गया ए कोरोना काल के दौरान अध्ययन अध्यापन में आई कठिनाइयों  को दूर करने  में एक प्रभावशाली एवं उपयोगी कदम  साबित होगा तथा ये मेधावी छात्रध्छात्राएं अपनी उच्च शिक्षा को उच्च कोटि की गुणवत्तापरक रूप से संचालित करने तथा शिक्षा व समग्रविकास के क्षेत्र में विकसित कर सकेंगे। इसके अलावा यहाँ के 150 परिवारों को कोरोना किट जिसमे जूट बैगए मास्कए सेनेटाइजरए टीशर्टए हैंडवाश शॉपए डेटॉल वितरित  किया गया  जिससे कि यहां के परिवारों को  कोरोना से खुद का  बचाव कर सके और कोरोना से मुक्त रहने में मदद मिल सके ।  शिक्षा के क्षेत्र में समस्त क्षेत्रवासीयो  एवं  ...

सीआयी पीएल फाउंडेशन करने जा रहा बच्चो का बौद्धिक शैक्षिक विकास

    /देहरादून  कुछ   विशेष   व्यक्ति   जी   समाज   के   कुंठाओ   और   कुरीतियों   को   मिटाकर   लाना   चाहते   है   सामाजिक   समरसता   और   समानता   जो   कर    रहे   है    शैक्षिक   विकास   हेतु   हर   संभव   प्रयास  ,  ऐसे   बच्चो   का   शैक्षिक   और   बौद्धिक   विकास   जो   पहाड़ों   के   गॉंवों   में   रह   गए   है   वंचित  ,  बताते   चले   की   नोयडा   की   एक   सामाजिक   संस्था   सी   ०   आयी   ०   पी   ०   एल   ०   फाउंडेशन   जो   विगत   सात   वर्षों   से   समाज   की   सेवा   हेतु   प्रतिबद्ध   है   जो   कभी   बाढ़   पीड़ितों   की   सेवा   कभी   निर्मल   गं...

धनउगाही के लिए प्रकाशित की झूठी खबर

  निजी कंपनी से धनउगाही के लिए प्रकाशित की झूठी  खबर दिल्ली नगर निगम ने तकनीकी कार्यो एवं आपूर्ति हेतु खुला निविदा आमंत्रित किया जिसमे कई कंपनीयो ने हिस्सा लिया जिसमे विभागीय अधिकारियो के साथ मध्यस्थता निभा रहे पोर्टल के पत्रकार की चहेती कंपनी को कार्य आबंटित न हो सका तो पत्रकार ने पत्रकारिता का सहारा लिया एवं झूठी खबर प्रकाशित कर दी,  विभाग की निविदा संबंधी गोपनीयता कैसे प्राप्त हुई  खबर की बिना पुष्टि किये  मंत्री प्रकाश जावेड़कर केंद्रीय सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय एसडीएमसी के अधिकारियो की जाँच हेतु निगम आयुक्त  ज्ञानेश भारती को आदेश भी निर्गत कर दिया, अब सवाल यह उठता है की उक्त निविदा में जिस कम्पनिंयो ने हिस्सा लिया निश्चित रूप से उसमे कोई न कोई कंपनी निविदा जीती होगी और उसके पीछे कंपनी की टीम ने पूरी मेहनत के साथ काम भी  किया होगा ए परन्तु धन उगाही के चक्कर में पत्रकार ने कंपनी की  छबि को  धूमिल करने का प्रयास किया और आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया ए विस्वस्थ सूत्रों से ये भी ज्ञात हुवा है की ये पत्रकार  पत्रकारिता कम और निविदा हेतु मध्...

एयरटेल थैंक्स ऐप हिंदी में उपलब्ध

लखनऊ:  भारत की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी ने आज अपने नये डिजिटल उपायों के माध्यम से ग्राहकों की सुविधाओं में विस्तार करने के अपने मिशन के तहत एयरटेल थैंक्स ऐप पर प्री पेड उपयोगकर्ताओं के लिए हिंदी भाषा का विकल्प जोड़ने की घोषणा की है। यह फीचर एंड्रॉयड पर उपलब्ध है और कुछ ही दिनों में आईओएस पर भी उपलब्ध हो जायेगा। विशेष रूप से छोटे शहरों और गांवों में स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन सुविधाओं के लिए ग्राहकों की पहली पसंद क्षेत्रीय भाषा होती है। एयरटेल थैंक्स ऐप का यह नया फीचर ग्राहकों को ऐप उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगा साथ ही उन्हें एक बेहतर अनुभव भी प्रदान करेगा। भाषा संबंधी अवरोधों को दूर करते हुए यह ऐप को एयरटेल ग्राहकों के लिए अत्यधिक इंटरैक्टिव बनाएगा। यह थैंक्स ऐप एयरटेल की सभी सेवाओं के लिए डिजिटल गेटवे है। यह ग्राहक के एआरपीयू पर आधारित कस्टमाइज्ड इंटरफेस- सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम के साथ आता है। ऐप एयरटेल स्मार्ट फोन ग्राहकों को डिजिटल सेल्फ केयर का उपयोग करने में सक्षम करता है जिसके द्वारा वे रिचार्ज, बिल-भुगतान, डेटा उपयोग व् बैलेंस की जांच कर सकत...

अमर जवान ज्योति की तर्ज पर शहीद पुलिसकर्मियों का स्मारक बने

Image
अमर जवान ज्योति की तर्ज पर शहीद पुलिसकर्मियों का स्मारक बने : अवध राज्य आंदोलन समिति सुप्रीमकोर्ट द्वारा निर्देशित पुलिस सुधार तत्काल लागू हो कानपुर देहात में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि लखनऊ। कानपुर देहात के गाँव बिकारू में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की आत्मा की शांति हेतु अवध राज्य आंदोलन समिति के राजधानी स्थित कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। महामारी के नियमों का पालन करते हुए शहीद हुए सभी वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और घायलों के शीध्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की गई। सभी शहीदों के परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त की गई। अवध राज्य आंदोलन समिति के राष्ट्रीय संयोजक रवीन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस हृदय विदारक घटना का प्रमुख कारण पुलिस का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण है। आज कोई भी राजनीतिक दल इस पाप से अछूता नहीं है। इस घटना को उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में कलंक की तरह दर्ज किया जाएगा। इस प्रकार की कायरता तो डाकूओं के समय में भी नहीं घटी थी। अवध राज्य आ...