स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाना गौरवपूर्ण :विशाल गौड़

लखनऊ। 15 अगस्त को चौक कोतवाली स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर महादेव का आशीर्वाद लेकर झंडारोहण मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने किया। इस अवसर पर मंदिर के सेवादार और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। महंत ने बताया स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हमारे स्वतंत्रता योद्धाओं द्वारा भारत को ब्रिटिश नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए किए गए अनेक बलिदानों की याद दिलाता है । 15 अगस्त 1947 को भारत में ब्रिटिश उपनिवेशवाद का अंत 200 साल बाद हुआ। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना। जैसे हम सभी त्योहारों को मनाते है, उसी तरह सभी देशवासी को मिलकर अपने देश की आजादी का जश्न मनाना चाहिए है। हमें गर्व है कि हमारा जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ है, हमें अपने देश की एकता और अखण्डा को बनाए रखते हुए धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व मनाना चाहिए। महंत ने शहीदों को नमन करते हुए कहा हमें शहीदों का सदैव स्मरण करना चाहिए उनके त्याग और बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। महंत विशाल गौड़ ने कहा आज लोकतंत्र को सशक्त करने और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को जीवित रखना सबकी जिम्मेदारी है। Sri kotwaleshver mahadev mander Chawk mahant vishalgawr

Comments

Popular posts from this blog

4 को गोयल इंस्टीट्यूशंस का स्थापना दिवस

उत्तरप्रदेश -आईकू की सेल्स में योगदान देने वाले टॉप 3 राज्यों में से

लोगों के बीच आया WCSO का 1090 Mascot