शाही विरासत का नया रूप, लखनऊ में सजी मेहरुनिसा की प्रदर्शनी

“हर गहना एक कहानी है, जो अतीत से आज तक जुड़ती है” 17 और 18 अप्रैल को फॉर्च्यून होटल में दिखेगा पारंपरिक और आधुनिक का संगम
लखनऊ: 17 अप्रैल 2026: शहर में शाही अंदाज़ और आधुनिक सोच का अनूठा मेल देखने को मिलेगा। “मेहरुनिसा बाय शमिता” अपनी खास ज्वेलरी प्रदर्शनी लेकर आ रही हैं। 17 और 18 अप्रैल को जोपलिंग रोड स्थित फॉर्च्यून होटल में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में विरासत को आधुनिकता का संगम देखने को मिलेगा। इसमें पुराने राजसी डिज़ाइनों को नए रूप में पेश किया गया है। मेहरुनिसा की फाउंडर और डिजाइनर शमिता शर्मा ने 30 साल पहले इस ब्रांड की स्थापना की थी। उनका मुख्य फोकस ट्रेडिशनल पोल्की और जड़ाऊ ज्वेलरी को दोबारा नये अंदाज में लोगों के बीच प्रचलित करना है। शमिता अपनी ब्राइडल और स्टेटमेंट पीस के लिए विशेष रूप से जानी जाती हैं। मेहरुनिसा के एग्जिबिशन पिछले 30 वर्षों से भारत के विभिन्न शहरों और विदेशों में आयोजित किये जाते रहे हैं। यह ब्रांड पोल्की और डायमंड फाइन ज्वेलरी के लिए प्रसिद्ध है, जो शाही शिल्पकला और टाइमलेस क्लासिक डिजाइनों को आधुनिक रूप देता है। शमिता शर्मा अपनी क्रिएटिविटी और हेरिटेज को दोबारा प्रचलित करने के लिए जानी जाती हैं। शमिता शर्मा ने बताया कि मेहरुनिसा में हर गहना सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि एक विरासत है। मेरी कोशिश है कि हमारी पुरानी कला जिंदा रहे और आज की महिलाओं के लिए भी उतनी ही खास बने। इस प्रदर्शनी में दुल्हन के लिए खास पोल्की ज्वेलरी, एंटीक गोल्ड और जड़ाऊ कलेक्शन के साथ-साथ डायमंड और स्टेटमेंट पीसेज़ भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा रोज़मर्रा की ज़िंदगी में पहने जा सकने वाले हल्के लेकिन खूबसूरत गहनों की भी अच्छी रेंज मौजूद होगी।प्रदर्शनी में शादी-ब्याह के गहनों से लेकर त्योहारों और मॉडर्न लुक के लिए डिजाइन किए गए पीसेज़ का भी खास कलेक्शन है। खास बात यह है कि यहां आने वाले मेहमानों को डिजाइनर शमिता शर्मा से सीधे बातचीत और स्टाइलिंग सलाह लेने का मौका भी मिलेगा। मेहरुनिसा की खासियत पारंपरिक कारीगरी को आगे बढ़ाना है। जड़ाऊ, पोल्की और हाथ से की गई बारीक नक्काशी को फिर से जीवित करने के साथ-साथ नए कारीगरों को भी इन तकनीकों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। हर गहना हॉलमार्क्ड गोल्ड और प्रमाणित स्टोन्स से तैयार किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोगों के बीच आया WCSO का 1090 Mascot

नए अल्ट्रा-हाई टैक्स की वजह से विदेशी अवैध ऑनलाइन गेम्स का रुख कर रहे भारतीय

कैफे दिल्ली हाइट्स की नवाबों के शहर लखनऊ मे शुरुआत