नवाबों के शहर पहुंचे फिल्म गिन्नी वेडस सन्नी 2 के कलाकार अविनाश तिवारी और मेधा शंकर

लखनऊ। रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेडस सन्नी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है। इसी कड़ी में फिल्म के लीड एक्टर्स अविनाश तिवारी और मेधा शंकर, निर्देशक प्रशांत झा और निर्माता विनोद बच्चन के साथ नवाबी शहर लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म का जोरदार प्रमोशन किया। लखनऊ पहुंचने पर टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान कलाकारों ने मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म के ‘बवाल’ फैमिली एंटरटेनर अंदाज़, रोमांस और कॉमेडी के दिलचस्प मिश्रण और कहानी के ट्विस्ट्स के बारे में खुलकर बात की। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर ने अपने-अपने किरदारों पर भी रोशनी डाली और बताया कि कैसे उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इस फिल्म की जान बनने वाली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेशन टीम ने कई दिलचस्प खुलासे किए। शूटिंग के दौरान हुए मजेदार किस्सों से लेकर फिल्म की कहानी के पीछे की सोच तक, हर सवाल का उन्होंने खुलकर जवाब दिया। कलाकारों की सहजता और उत्साह ने वहां मौजूद लोगों के बीच फिल्म को लेकर और ज्यादा उत्सुकता पैदा कर दी। फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी मजबूत है। इसमें लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयानी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी और रोहित चौधरी जैसे कलाकार शामिल हैं, जो फिल्म की कहानी में गहराई और मनोरंजन का तड़का लगाने वाले हैं। यह फिल्म उन निर्माताओं की पेशकश है जिन्होंने पहले तनु वेड्स मनु , शादी में जरूर आना और गिन्नी वेडस सन्नी 2 जैसी हिट फिल्में दी हैं। ऐसे में गिन्नी वेडस सन्नी 2 से भी दर्शकों को एक एंटरटेनिंग और दिल से जुड़ी कहानी की उम्मीद है, जिसमें परिवार, प्यार और रिश्तों की जटिलताओं को हल्के-फुल्के अंदाज़ में पेश किया जाएगा। ज़ी स्टूडियो सौन्दर्या प्रोडेक्शन द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी और निर्देशन प्रशांत झा ने किया है। अब सभी की नजरें 24 अप्रैल 2026 पर टिकी हैं, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लखनऊ में मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद साफ है कि गिन्नी वेडस सन्नी 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।‘Ginny Wedss Sunny 2’

Comments

Popular posts from this blog

लोगों के बीच आया WCSO का 1090 Mascot

नए अल्ट्रा-हाई टैक्स की वजह से विदेशी अवैध ऑनलाइन गेम्स का रुख कर रहे भारतीय

कैफे दिल्ली हाइट्स की नवाबों के शहर लखनऊ मे शुरुआत