कार्डियक और न्यूरोवैस्कुलर: रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने नेक्स्ट जेनरेशन कैथ लैब का किया अनावरण

यह नई फैसिलिटी एडवांस्ड इमेजिंग तकनीक और कम रेडिएशन एक्सपोज़र के माध्यम से जटिल हृदय एवं न्यूरोवैस्कुलर प्रक्रियाओं में सटीकता, सुरक्षा और दक्षता को बेहतर बनाती है।
लखनऊ: रीजेंसी हॉस्पिटल लखनऊ ने कार्डियोलॉजी और न्यूरोवैस्कुलर मेडिसिन में एडवांस्ड इंटरवेंशनल देखभाल को मज़बूत करने के लिए अपनी लखनऊ फैसिलिटी में नेक्स्ट-जेनरेशन कैथ लैब का उद्घाटन किया है। यह नई प्रणाली हाई-डेफिनिशन रियल-टाइम इमेजिंग, बेहतर वर्कफ़्लो क्षमता और मरीज़ों के ज़्यादा आराम के ज़रिए सुरक्षित, तेज़ और ज़्यादा सटीक मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस फैसिलिटी का उद्घाटन ऐसे समय में हुआ है जब अस्पतालों में जटिल कार्डियक और न्यूरोवैस्कुलर इंटरवेंशन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, और इलाज़ के लिए मिनिमली इनवेसिव तकनीकों की तरफ रुझान बढ़ रहा है। इस बदलते चिकित्सीय माहौल में एडवांस्ड कैथ लैब फैसिलिटी प्रक्रिया की सटीकता को बेहतर बनाने, नैदानिक खतरे का प्रबंधन करने और इमेज-गाइडेड इंटरवेंशन पर निर्भर मरीजों के लिए बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाता है। हॉस्पिटल के दीर्घकालिक चिकित्सीय उद्देश्यों को साझा करते हुए रीजेंसी हेल्थ के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अतुल कपूर ने कहा, “मामले की जटिलता जैसे-जैसे बढ़ती है, तब इलाज के परिणाम केवल डॉक्टर की व्यक्तिगत विशेषज्ञता पर ही नहीं, बल्कि प्रक्रिया को सहयोग देने वाली तकनीकी प्रणालियों की विश्वसनीयता पर भी निर्भर करते हैं। यह कैथ लैब उस विश्वसनीयता को मज़बूत बनाती है और डॉक्टरों को एडवांस्ड कार्डियक और न्यूरोवस्कुलर इंटरवेंशन में ज़्यादा सटीकता और निरंतरता के साथ काम करने की सहूलियत प्रदान करती है।” कैथ लैब के इस अनावरण पर अपनी राय रखते हुए रीजेंसी हेल्थ के सीईओ श्री अभिषेक कपूर ने कहा, “इंटरवेंशनल देखभाल में इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रक्रिया और सुरक्षा नियंत्रण पर बहुत ज़्यादा ध्यान देना होता है। यह कैथ लैब इमेजिंग, रेडिएशन एक्सपोज़र और वर्कफ़्लो दक्षता पर बेहतर नियंत्रण के साथ बड़े स्तर पर जटिल प्रक्रिया को सहयोग करने की हमारी क्षमता को सुदृढ़ करती है। इसका प्रत्यक्ष प्रभाव इलाज के परिणामों और देखभाल की विश्वसनीयता पर पड़ता है।” नई स्थापित कैथ लैब में मरीज़-केंद्रित और चिकित्सक-अनुकूल कई विशेषताएं शामिल हैं, जिन्हें सुरक्षा और प्रक्रियाओं के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है। यह प्रणाली पुराने प्लेटफॉर्म की तुलना में, औसतन X-ray डोज़ में 50 प्रतिशत की कमी करता है, जबकि विशेष लो-डोज़ सेटिंग्स के माध्यम से इमेज की स्पष्टता बनाए रखते हुए रेडिएशन एक्सपोज़र को 70 प्रतिशत तक घटाया जा सकता है। इसमें एक बड़ा 12-इंच, 16-बिट फ्लैट-पैनल डिटेक्टर लगा है जो एक ही बड़े व्यूइंग एरिया में कोरोनरी ब्रांच, न्यूरोवस्कुलर स्ट्रक्चर और ट्यूमर वैस्कुलराइजेशन जैसी जटिल एनाटॉमी का हाई-रिज़ॉल्यूशन विज़ुअलाइज़ेशन देता है। इंटीग्रेटेड, टैबलेट जैसे टेबल-साइड कंट्रोल लंबे या ज़्यादा जटिल इंटरवेंशन के दौरान तेज़ प्रक्रिया, आसान वर्कफ़्लो और बेहतर मरीज़ पोजीशनिंग में मदद करते हैं। चिकित्सीय प्रभाव पर बात करते हुए रीजेंसी हेल्थ लखनऊ के सीनियर कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्टडॉ हर्षित गुप्ता ने कहा, “इंटरवेंशनल प्रक्रिया के दौरान दृश्य की स्पष्टता और रेडिएशन डोज़ हमारे हर फैसले को प्रभावित करते हैं। यह प्रणाली कम एक्सपोज़र के साथ स्टेबल और उच्च गुणवत्ता वाले दृश्य प्रदान करता है, जो खासकर लंबे या बार-बार होने वाले मामलों में बहुत ज़रूरी होता है। यह हमें ज़्यादा सटीकता से काम करने और खतरे का बेहतर तरीके से प्रबंधन करने में मदद करता है।
एडवांस्ड कैथोलिक के लांच होने से रीजेंसी लखनऊ ने तकनीक संचालित मरिज केंद्रित स्वास्थ्य सेवा को प्रदान करने के अपने समर्पण को सुदृढ़ किया है और इस क्षेत्र में उन्नत कार्डियक और न्यूरोवैस्कुलर इंटरवेंशन में अपनी भूमिका को मजबूत बनाया है। Regency Health Lucknow Launches Next-Generation Cath Lab to Advance Cardiac and Neurovascular Care The new facility enhances precision, safety, and efficiency in complex cardiac and neurovascular interventions through advanced imaging and lower radiation exposure Lucknow, 5th February 2026: Regency Hospital Lucknow has launched a next-generation Cath Lab at its Lucknow facility to strengthen advanced interventional care in cardiology and neurovascular medicine. The newly commissioned system is designed to support safer, faster, and more precise minimally invasive procedures through high-definition real-time imaging, improved workflow efficiency, and enhanced patient comfort. The launch comes at a time when hospitals are witnessing a steady rise in complex cardiac and neurovascular interventions, alongside a growing shift towards minimally invasive treatment pathways. In this evolving clinical environment, advanced Cath Lab infrastructure plays a critical role in improving procedural accuracy, managing clinical risk, and ensuring better outcomes for patients who depend on image-guided interventions. Sharing the hospital’s long-term clinical perspective, Dr. Atul Kapoor, Managing Director, Regency Health, said, “As case complexity increases, outcomes depend both on individual skill and on the reliability of the system supporting the procedure. This Cath Lab improves that reliability and allows clinicians to work with greater precision and consistency in advanced cardiac and neurovascular interventions.” Commenting on the launch, Mr. Abhishek Kapoor, CEO of Regency Health, said, “Interventional care places high demands on infrastructure, processes, and safety controls. This Cath Lab strengthens our ability to support complex procedures at scale, with better control over imaging, radiation exposure, and workflow efficiency. That directly affects outcomes and how reliably care can be delivered.” The newly installed Cath Lab integrates several patient-focused and clinician-led features designed to enhance safety and procedural performance. The system delivers, on average, a 50 percent reduction in X-ray dose compared to earlier platforms, with specialised low-dose settings capable of reducing radiation exposure by up to 70 percent while maintaining image clarity. It is equipped with a large 12-inch, 16-bit flat-panel detector that enables high-resolution visualisation of complex anatomies, including coronary branches, neurovascular structures, and tumour vascularisation, within a single comprehensive field of view. Integrated, tablet-like table-side controls support faster procedures, smoother workflows, and improved patient positioning during longer or more complex interventions. Highlighting the clinical impact, Dr. Harshit Gupta, Senior Consultant Interventional Cardiologist at Regency Health Lucknow, said, “During interventional procedures, image clarity and radiation dose influence every decision we make. This system provides stable, high-quality imaging with lower exposure, which is particularly important during longer or repeat cases. It helps us work more precisely and manage risk better.” With the launch of this advanced Cath Lab, Regency Health Lucknow continues to reinforce its focus on technology-driven, patient-centred healthcare, strengthening its role as a centre for advanced cardiac and neurovascular interventions in the region

Comments

Popular posts from this blog

लोगों के बीच आया WCSO का 1090 Mascot

नए अल्ट्रा-हाई टैक्स की वजह से विदेशी अवैध ऑनलाइन गेम्स का रुख कर रहे भारतीय

कैफे दिल्ली हाइट्स की नवाबों के शहर लखनऊ मे शुरुआत