17 अगस्त को श्री कोतवालेश्वर महादेव की नगर भ्रमण यात्रा

लखनऊ। चौक स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव सावन के तीसरे सोमवार को शाम 4 बजे चांदी की पालकी में बैठकर नगर का भ्रमण यात्रा करेंगे। यह जानकारी देते हुए श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोतवालेश्वर महादेव यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महंत ने बताया मंदिर से निकलते ही श्री कोतवालेश्वर महादेव जी को लखनऊ प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जाएगा यात्रा चौक कोतवाली स्थिति श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर चौक चौराहा, खुन-खुन जी रोड कोनेश्वर मंदिर में हरिहर का दिव्य एव अद्भुत मिलन होगा। तत्पश्चात यात्रा कोणेश्वर चौराहा घूम कर, चौक चौराहा, कंचन मार्केट, चरक चौराहा, कमला नेहरू मार्ग होते हुए, श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न होगी,वह विशेष पूजन किया जाएगा। श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर आकर प्रसाद आरती और वितरण से सम्पन्न होगी। यात्रा में यमराज भूत प्रेत गंधर्व रंगोलिया लखनऊ बनारस की झांकियां रथ ब्रास बैंड प्रशासनिक बैंड होंगे। सभी महिलाएं और पुरुष पीले वस्त्र धारण करेंगे। इस अवसर पर शासन प्रशासन के समस्त अधिकारी, उपमुख्यमंत्री मंत्री, विधायक भक्त और नगर वासी भारी संख्या मे उपस्थित रहेंगे। Mahant Vishal Gard Sri Kotvaleshver Mahadev Mander Chawk Lucknow

Comments

Popular posts from this blog

4 को गोयल इंस्टीट्यूशंस का स्थापना दिवस

लोगों के बीच आया WCSO का 1090 Mascot

मेदांता लखनऊ में 12 साल की बच्ची का सफल एलोजेनिक हेप्लो-आइडेंटिकल बोन मैरो ट्रांसप्लांट