बड़ा मंगल हनुमानजी के प्रति विश्वास एवं आस्था का संगम है: महंत विशाल गौड़

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगल पर श्री कोतवालेश्वर महादेव चौक मंदिर को फूलों से सजाया गया और श्री हनुमान जी का विशेष श्रंगार कर भोग लगाया गया। इस अवसर पर मंदिर आने वाले भक्तों के लिये श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर के महंत विशाल गौड़ द्वारा विशेष प्रसाद का प्रबंध किया गया। मंदिर आये श्रद्धालुओं स्वंय महंत जी ने प्रसाद वितरण किया। महंत विशाल गौड ने कहा इस प्रकार के आयोजनों से न सिर्फ मन को शांति मिलती है बल्कि धर्म के प्रति आस्था और अधिक प्रगाढ़ होती है। इस पावन माह में मुझे अपने हाथों से लोगों को प्रसाद वितरण कर बहुत खुशी मिलती है साथ ही यह पुण्य कमाने का कार्य भी है। महंत विशाल गौड ने कहा घर के निकट जो भी हनुमान मंदिर हो वहां पूजा अवश्य करें आपके घर के निकट जो भी शिव मंदिर हो वहां प्रतिदिन जल चढ़ाने और पूजा अर्चना करने अवश्य जाया करिये इससे सकारात्म ऊर्जा का निर्माण होता है और वहां जाने से नकारात्म शक्तियों का नाश होता है। अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य ग्रहण करानी चाहिए ताकि वह उन्नति में पिछड़ न जाये साथ ही उसे धार्मिक शिक्षाओं का ज्ञान भी देना चाहिए ताकि वह अनुचित रास्त पर न जाकर सदमार्ग पर चलकर अपना व अपने देश का भला करें। Mahant Vishal Gard Sri Kotvaleshver Mahadev mander Chawk Lucknow {UP}

Comments

Popular posts from this blog

4 को गोयल इंस्टीट्यूशंस का स्थापना दिवस

उत्तरप्रदेश -आईकू की सेल्स में योगदान देने वाले टॉप 3 राज्यों में से

लोगों के बीच आया WCSO का 1090 Mascot