लखनऊ में वीजी पेजेंट्स की शुरुआत, अब शहर से राष्ट्रीय मंच तक मिलेगा मौका

लखनऊ: लखनऊ में आज महिलाओं के लिए एक नया संगठित मंच शुरू किया गया, जब वीजी पेजेंट्स लखनऊ का आधिकारिक शुभारंभ आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया गया। इस मौके पर शहर के कई प्रमुख लोग, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वीजी की ओर से इस पहल की जानकारी साझा की गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मविश्वास, पहचान और आगे बढ़ने का अवसर देना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिनीता श्रीवास्तव, संस्थापक और नेशनल डायरेक्टर, वीजी पेजेंट्स, ने कहा कि लखनऊ जैसे शहरों में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सही दिशा और मंच देना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह पहल महिलाओं को आत्मविश्वास बढ़ाने, अपनी पहचान बनाने और बड़े स्तर तक पहुंचने का अवसर देगी। इस मौके पर डॉ विश्वास श्रीवास्तव सीईओ वीजी ( Visionara Global) ने कहा यह इस अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत देश के अलग-अलग शहरों में महिलाओं के लिए ऐसे मंच तैयार किए जा रहे हैं। लखनऊ में इस मंच का नेतृत्व मीनाक्षी वत्स और खुशबू चौधरी करेंगी, जिन्हें सिटी डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। मीनाक्षी वत्स, जो पिछले 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी रही हैं, ने कहा कि पेजेंट के अनुभव ने उन्हें महिलाओं को आगे बढ़ाने का एक नया उद्देश्य दिया। वह वर्ष 2025 में VG Mrs India Finesse की प्रथम रनर-अप रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह लखनऊ की महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और खुद पर विश्वास जगाने के लिए काम करेंगी। खुशबू चौधरी ने बताया कि यह मंच महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़ने का अवसर देगा। आयोजकों के अनुसार इस मंच के तहत मिस मिसेज और मिसेज लखनऊ के लिए सिटी लेवल पेजेंट आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही किड्स और टीन फैशन शो, रनवे शो, ग्रूमिंग सेशन और प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट्स भी कराए जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि यहां के विजेताओं को वीजी मिस एंड मिसेज इंडिया के राष्ट्रीय मंच पर जाने का अवसर मिलेगा, जो देश के प्रमुख ब्यूटी पेजेंट्स में से एक है। आयोजकों का कहना है कि यह मंच केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिलाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने पर केंद्रित है।इस पहल के साथ लखनऊ भी उन शहरों में शामिल हो रहा है, जहां महिलाओं को आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने के लिए एक मजबूत मंच दिया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोगों के बीच आया WCSO का 1090 Mascot

नए अल्ट्रा-हाई टैक्स की वजह से विदेशी अवैध ऑनलाइन गेम्स का रुख कर रहे भारतीय

कैफे दिल्ली हाइट्स की नवाबों के शहर लखनऊ मे शुरुआत