रॉयल एनफील्ड ने 2026 हंटर 350 लाईनअप के नए आकर्षक कलर और वैरिएंट पेश
मिड-साईज़ मोटरसाइकिल सेगमेंट में ग्लोबल लीडर, रॉयल एनफील्ड ने अपने 2026 हंटर 350 पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। शहरों की गलियों के लिए साल 2022 में लॉन्च हुई हंटर 350 की जबरदस्त सफलता के बाद रॉयल एनफील्ड ने टारमैक ब्लैक कलर में नए बेस प्रीमियम वैरिएंट के साथ नए कलरवेज़ मुंबई यलो और मूनशॉट व्हाईट पेश किए हैं।ये तीनों मोटरसाइकिल लखनऊ में रॉयल एनफील्ड के अल्टीमेट स्ट्रीट कल्चर प्लेटफॉर्म, हंटरहुड में प्रदर्शित की गईं।इन नए फीचर्स के साथ अब और अधिक राईडर लगातार बढ़ती हंटर ट्राईब में शामिल होंगे तथा प्योर मोटरसाइक्लिंग का शानदार स्टाईल और अनुभव शहरी बाजारों के बाहर और अधिक राईडर्स तक पहुँचेगा। दुनिया की सबसे कूल जगहों और शहरों के लिए निर्मित रॉयल एनफील्ड हंटर 350 एक लाईटवेट, फुर्तीली और स्टाईलिश मोटरसाइकिल है, जो नई जनरेशन के राईडर्स को रॉयल एनफील्ड समुदाय में शामिल कर रही है। ये राईडर केवल शहरों में चलते ही नहीं है, बल्कि अपनी मोटरसाइकिल के माध्यम से अपना व्यक्तित्व भी प्रदर्शित करते हैं।नया बेस प्रीमियम वैरिएंट हंटर की एंट्री लेवल की पेशकश को और अधिक मजबूत विज़्युअल एवं इंटरफेस पैकेज प्रदान कर रहा है। साथ ही, इसमें इसका मूल डीएनए, सहज राईडिंग, इन्ट्यूटिव कंट्रोल और प्योर मोटरसाइक्लिंग का अनुभव भी बरकरार है। इस वैरिएंट में मिड और टॉप वैरिएंट के चुनिंदा फीचर लेकर हंटर लाईन-अप का स्वाभाविक विस्तार किया गया है। एंट्री लेवल के मौजूदा वैरिएंट में इन जबरदस्त सुधारों ने रेंज में स्पष्ट अंतर बनाए रखते हुए इस अपग्रेड को और अधिक आकर्षक बना दिया है।रॉयल एनफील्ड ने खुद के व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति के रूप में हंटर की पहचान को मजबूत बनाते हुए टॉप वैरिएंट में दो नए कलर पेश किए हैं।मुंबई यलो एक बोल्ड, तुरंत प्रभाव छोड़ने वाली और पूरी तरह से अर्बन कलर है। यह शहर की विकसित ऊर्जा, बॉलिवुड, आर्ट और निरंतर गतिशीलता से प्रेरणा लेकर हाई-इंपैक्ट फिनिश में स्ट्रीट की भावना को समेटे हुए है।मूनशॉट व्हाईट को कहानी कहने के लिए विकसित किया गया है। यह आदर्श हंटर, ओरियन से प्रेरित है। इसका डिज़ाईन हाथों से बने ग्राफिक्स और आकाशीय तत्वों के माध्यम से ड्युअलिटी और सेल्फ-एक्सप्रेशन की खोज करता है।रॉयल एनफील्ड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, ‘‘हंटर 350 नई पीढ़ी के राईडर्स को बहुत ज्यादा पसंद आ रही है, जो मोटरसाइकिल की सहजता, उपयोगिता और पहचान की भावना को महत्व देते हैं। बेस प्रीमियम वैरिएंट पेश करके हम हंटर के प्रस्ताव को और अधिक मजबूत बना रहे हैं और इसमें ऐसे बेहतरीन अपग्रेड पेश कर रहे हैं, जो राईड के दैनिक अनुभव को बेहतर बनाकर बड़ी संख्या में राईडर्स के लिए इस प्लेटफॉर्म की उपलब्धता बढ़ाते हैं। इसकी मदद से हंटर न केवल शहरों में, बल्कि छोटे कस्बों और गाँवों में भी अपने कदम बढ़ाती जा रही है। नए कलर, मुंबई यलो और मूनशॉट व्हाईट एक ऐसी मोटरसाइकिल के रूप में हंटर की पहचान को मजबूत बनाते हैं, जो इसके राइडर्स की संस्कृति, व्यक्तित्व और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करती है। हमें विश्वास है कि 2026 हंटर 350 भारत में नई
ROYAL ENFIELD ADDS EDGY NEW COLOURWAYS & AN EXCITING NEW VARIANT TO THE 2026 HUNTER 350 LINEUP
Lucknow

Comments
Post a Comment