अखिलेश ने मांगा लखनऊ के विकास के नाम वोट

सपा नेताओ ने किया मेयर व पार्षद सपा प्रत्याशियों के लिये प्रचार
लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नगर निगम के चुनाव प्रचार के दौरान लखनऊ में सपा की मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार को धार दी। मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा को जिताने की अपील की। सिंगार नगर से भूतनाथ स्टेशन तक मेट्रो रेल की यात्रा में अखिलेश ने अपने स्वागत में उमड़े जनसमूह और पत्रकारों से कहा कि मेट्रो सपा सरकार की देन हैं। यह परियोजना समय पर पूरी हुई और इसकी लागत भी नहीं बढ़ी। भाजपा सरकार ने आगे काम नहीं बढ़ाया। मेट्रो से शहर को स्वच्छ सुरक्षित पब्लिक ट्रांसपोर्ट मिलता पर भाजपा राज में सपा सरकार में जहां तक मेट्रो चली थी उससे आगे नहीं बढ़ सकी। अगर काम पूरा हो जाता तो जाम नहीं लगता जनता को राहत मिलती। सपा वादा करती है कि सपा सरकार बनने पर मेट्रो रेल पूरे लखनऊ में चलाएगी। शहर में नाले, नालियां गंदगी से भरी है। गोमती नदी में गंदे नाले गिर रहे हैं। लोगों को साफ पानी उपलब्ध नहीं है। कूड़ा निस्तारण नहीं हो रहा है। कूड़े से बिजली नहीं बनी। भाजपा सरकार में लूट भ्रष्टाचार बढ़ा है। जनता के लिए भाजपा ने कोई काम नहीं किया है। भाजपा ने शहर को कचराघर बना दिया है। इसलिए 4 मई को साइकिल निशान वाले बटन को दबाकर इस बार लखनऊ नगर निगम में भाजपा को हराएं और सपा की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा को भारी बहुमत से जिताएं ताकि यह शहर फिर अपना पुराना गौरव प्राप्त कर सके।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विफल है। झूठ को सच बताने के लिए भाजपा सरकार ने एक अमेरिकी एजेंसी को 200 करोड़ रूपये दिए हैं। मुख्यमंत्री जी से कोई भी सवाल करो, उनका जवाब तमंचा आता है। तमंचा संस्कृति अभी वह भूले नहीं हैं। अतीत की यादें जल्दी जाती नहीं है। अगर वह स्वयं अपने तमाम केस वापस नहीं लेते तो आज बहुत लम्बी चार्जशीट बनी होती। समाजवादी पार्टी काम में अव्वल है जबकि भाजपा बेईमानी में नम्बर वन है। अखिलेश सायंकाल मेट्रो रेल से चुनाव प्रचार कर इस बात को रेखांकित किया कि लखनऊ शहर के विकास में सपा का बड़ा योगदान है। गोमती रिवरफ्रं ट किनारे चहलकदमी और सुबह-शाम ऑक्सीजन लेने तथा बच्चों के साथ भ्रमण के लिए लोहिया पार्क एवं जनेश्वर मिश्र पार्क जैसे निर्माण कार्य सपा सरकार के समय ही हुए है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के इकाना स्टेडियम से विश्वस्तरीय पहचान मिली। विश्वस्तरीय पुलिस मुख्यालय दिया मेडिकल संस्थान दिए लेकिन भाजपा सरकार ने सब काम रोक दिए। गोमती रिवरफ्रं ट पर 900 मीटर काम और हो गया होता तो यह देश का सबसे बेहतरीन रिवरफ्रंट होता। बाद में श्री अखिलेश यादव गोमती रिवरफ्रंट पर गये जहां गन्दे नाले नदी में आकर गिराये जा रहे है। वहां प्रदूषण से दुर्गंध चारों तरफ फैली हुई थी।
श्री यादव इसके बाद गोमतीनगर स्थित किसान बाजार भी गए जहां एकत्र लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री यादव ने कहा कि किसानों की फसल का उचित एवं लाभप्रद दाम मिले इसके लिए किसान बाजार और मंडी बनाने का निर्णय लिया गया था। भाजपा सरकार ने किसान बाजार बेच दिया और किसानों के साथ धोखा किया। samajwadi party Akhilash Yadav vandana mishra

Comments

Popular posts from this blog

फिल्म फेयर एंड फेमिना भोजपुरी आइकॉन्स रंगारंग कार्यक्रम

कार्ल ज़ीस इंडिया ने उत्तर भारत में पहले अत्याधुनिक ज़ीस विज़न सेंटर का शुभारंभ