Posts

पुराने इस्कॉन मंदिर में मनाई गई तीज

Image
लखनऊ। राजधानी में रविवार को हरियाली तीज परम्परागत रूप से मनाई गई। गुरु गोविन्द सिंह मार्ग, बांसमण्डी स्थित पुराने इस्कॉन मंदिर, श्री श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर में तड़के से ही तीज की धूमधाम रही। ग्रीन थीम पर पूरे मंदिर में सजावट की गई और राधा कृष्ण की मूर्तियां भी हरे रंग से सजी नजर आई। दोपहर बाद ग्रीन थीम पर ही सजी संवरी महिलाओं ने भजन कीर्तन कर राधा कृष्ण की अराधना की। कार्यक्रम की संयोजिका मंदिर की वरिष्ठ सदस्या प्रीति गर्ग ने बताया कि भगवान का श्रंगार और झूला झूलाने से तीज के पर्व की शुरुआत की गई। इसके बाद कैसे 'खेलन जहियो सावन मा कजरिया', "राधे झूलन पधारो घिर आए बदरा' जैसे हरियाली तीज के गीतों से प्रभु को रिझाया गया। हरे परिधानों में सजी और सजीली मेहंदी लगाए महिलाओं ने मनमोहक गीत और नृत्य प्रस्तुत किएं। सांयकाल तुलसी पूजा, आरती तथा प्रसाद वितरण करके हरियाली तीज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ----------------------------------------------------------------------------------------------------- Old Iskcon mander Charbag Lucknow

नारी शक्ति पर आधारित है नार का सुरः निर्देशक कुलदीप

Image
5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म लखनऊ : लेखक और भारतीय फिल्म निर्देशक कुलदीप कौशिक की फिल्म 'नार का सुर' के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेता ललित परिमू, अभिनेत्री मन्नत सिंह, दीक्षा मान, पूजा वर्मा, शेयरन वर्मा, अक्षिता गुप्ता, रिद्धि गुप्ता व रितु सिंह, राजधानी लखनऊ की किरन लता भारती और ज्ञानेश उपाध्याय, शशांक प्रजापति, शिखर पांडेय, राजकुमार अमृत जुनेजा, बंटी वर्मा, देवंजन गुहा, सोमनाथ भोवाल, सूर्यकांत, विकास शर्मा व संजय शर्मा, सेकेंड कैमरा यूनिट मैन लखनऊ के विकास बाबू, कास्टिंग डायरेक्टर विवेक यादव के साथ टीम लखनऊ पहुंची। फिल्म नारी शक्ति पर आधारित फिल्म है, जिसमें गांव की औरतों को रोजमर्रा के कार्यों की जिम्मेदारी को उठाते हुए दिखाया गया है। फिल्म में उत्तर प्रदेश के कानपुर, मथुरा, प्रयागराज समेत दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, बिहार, कश्मीर व अन्य कई राज्यों से युवा चेहरों बड़े परदे पर अभिनय करने का मौका मिला है। निर्देशक कुलदीप कौशिक ने बताया कि यह फिल्म 5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने जानकारी दी फिल्म उन 12 महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश में न...

किशोर-किशोरियों के साथ हिंसा समुदाय को नहीं स्वीकार- ब्रेकथ्रू सर्वे

Image
पीढ़ियों की बीच हिचक घटी, किशोर-किशोरियों के साथ अब हो रही है खुलकर बात लखनऊ. किशोर-किशोरियों के साथ हिंसा को लेकर अब समुदाय आवाज उठाने लगा है, महिलाओं के खिलाफ हिंसा को सभी के लिए अस्वीकार बनाने के लिए काम करने वाली स्वंयसेवी संस्था ब्रेकथ्रू के सर्वे में यह सामने आया है कि 21 फीसदी लोगों को किशोर-किशोरियों या किसी भी लिंग के साथ हिंसा अब स्वीकार नहीं है वह अब खुलकर हिंसा के मुद्दे पर बात करने लगे हैं। यह ताजा आकड़ें ब्रेकथ्रू के किशोर-किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम ‘दे ताली’ के इंडलाइन सर्वे से आए हैं। ब्रेकथ्रू का कार्यक्रम अब देश के 6 राज्यों में इस अवसर पर ब्रेकथ्रू की राज्य प्रमुख कृति प्रकाश ने कहा कि सर्वे के परिणामों से हम बहुत उत्साहित है,हमें खुशी है कि हम इस कार्यक्रम के माध्यम से किशोर-किशोरियों के जीवन में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य का वातावरण बना पाए वहीं उनके साथ होने वाली लिंग आधारित भेदभाव व हिंसा जैसे मुद्दे पर एक प्रभावी संवाद शुरू कर पाए। महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाली हिंसा को समाप्त करने अपनी मुहिम को जारी रखते हुए ब्रेकथ्रू किशोर-किशोरियों के साथ अपने कार्य...

पुरुषों में प्रजनन जगरूकता की कमी -डॉ शिप्रा

पुरुषों में प्रजनन जगरूकता की कमी लखनऊ। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स की रिपोर्ट में पाया गया है कि देश की 10 से 15 प्रतिशत आबादी, प्रजनन क्षमता से संबंधित जटिलताओं से जूझ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में 15 से 20 प्रतिशत इनफर्टिलिटी मौजूद है तथा मेल इनफर्टिलिटी इसमें लगभग 40 प्रतिशत का योगदान देता है। इंडियन सोसाइटी ऑफ असिस्टेड रिप्रोडक्शन के अनुसार भारत में लगभग 10.14 प्रतिशत जोड़े इंफ रटाइल हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि इनफर्टिलिटी न केवल महिलाओं में बढ़ रही है बल्कि पुरुषों में इनफर्टिलिटी की संख्या और भी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। इन सभी बातों से यह स्पष्ट होता है कि मेल इनफर्टिलिटी आज के समय में एक बहुत बड़ा मेडिकल मुददा बन चुका है। देश की आबादी 1,3 बिलियन है और हर 7 व्यक्तिओं में से एक व्यक्ति को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। डॉ शिप्रा बागची एमबीबीएस एमएसए इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट बघाची आईवीएफ सेंटर लखनऊ ने कहा हमारे यहां आने वाले रोगियों की संख्या में 14 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। डॉ वरादा अरोड़ा डायरेक्टर एवं कंसल्टैंट वैलेंसिया आईवीएफ ...

मेदांता लखनऊ ने नाइट्रिक ऑक्साइड तकनीक से नवजात की जान बचाई

Image
मेदांता अस्पताल लखनऊ ने साँस में ली जाने वाली नाइट्रिक ऑक्साइड तकनीक से एक नवजात की जान बचाई लखनऊ में पहली बार इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। लखनऊ 27 जुलाई 2022: मेदांता अस्पताल लखनऊ ने इनहेल्ड नाइट्रिक ऑक्साइड थेरेपी से एक नवजात की जान बचाई, बच्चा गंभीर हाइपोक्सिक श्वसन विफलता से पीड़ित था और डॉक्टर वेंटिलेशन से बाहर निकलने में असमर्थ थे। इस तरह का मामला राज्य में पहला है। जहां हाइपोक्सिक श्वसन विफलता के लिए iNO का उपयोग किया गया था. मेदांता अस्पताल के नियोनेटल यूनिट के हेड और सीनियर कंसल्टेंट, डॉ आकाश पंडिता ने कहा, “एक आउटबोर्न नियोनेट को मेदांता की इमरजेंसी में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की एनआईसीयू टीम के सामने चुनौती यह थी कि उसके फेफड़े खराब थे, फेफड़ों में दबाव भी बहुत अधिक था। उन्हें जल्द ही इनहेल्ड नाइट्रिक ऑक्साइड पर रखा गया, जिसके बाद स्थिति में सुधार हुआ और ऑक्सीजन की आवश्यकता कम हो गई। इस प्रक्रिया में करीब 4-6 घंटे का समय लगा। बच्चा अब ठीक हो रहा है।" आईएनओ की यह थेरेपी पुरानी फेफड़ों की बीमारी (बीपीडी) की रोकथाम में भी मदद करेगी।"देर से ...

यूपी के 5 जिलों में जॉब सागर लांच

Image
लखनऊ। प्रदेश के पांच जिलों-लखनऊ, कानपुर, आगरा वाराणसी और प्रयागराज में एक सक्सेसफु ल पायलट पूरा करने के बाद, जॉबसागर एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एप लेकर आया है जो बेरोजगार युवाओं को रोजगार ढूंढने में मदद करने वाला है। जॉबसागर इंडिया की पहली इंडो.इजरायल टीम है जो अपनी मालिकाना तकीनकों की मदद से पारम्परिक नौकरी ढूंढने की विधि को बाध्य कर रही है। बेरोजग़ारों को अब जॉब ढूंढने के लिए ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। उन्हें बस जॉबसागर का एप डाऊनलोड कर खुद को वहां रजिस्टर करना उसके बाद एप खुद से उनके लिए परफेक्ट मैच जॉब ढूंढ देगा। जॉबसागर ने पांच जिलों में निम्न माइलस्टोन अचीव करें हैं- कुल 250,000 बेरोजग़ारों ने खुद को रजिस्टर किया है, 1500़ एम्प्लॉयर ने 60,000़ वेकैंसी शेयर की हैं।, औसतन 10 में से 7 बेरोजगारों को इंटरव्यू देने का मौका मिला, 250,000 इतने बेरोजगारों ने एम्प्लॉयर से कॉन्टैक्ट किया है। मेरा शहर मेरा रोजगार मिशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजऩ वाक टू वर्क के तहत जॉबसागर बहुत से बेरोजग़ारों को उनके शहर और जिले में ही जॉब ढूंढने में मदद कर रहा है। जॉबसागर का एक स्मार्ट फीचर युवक क...

इमामी ने पेश किया मसालों का नया ब्रांड – ‘मंत्रा’

Image
अगले 5 वर्षों में 700-1000 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य · इसमें अनोखी क्रायोजनिक तकनीक से मसाले 0 से माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर पीसे जाते हैं · वित्त वर्ष 2023 तक 2 लाख रिटेल आउटलेट्स तक कंपनी के ब्रांड्स की पहुँच होगी · कंपनी ने मॉडर्न ट्रेड आउटलेट्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से 15% आमदनी प्राप्‍त करने का लक्ष्य तय किया है लखनऊ, : विविधीकृत व्यावसायिक समूह, इमामी ग्रुप की ब्रांडेड खाद्य निर्माण इकाई इमामी एग्रोटेक लिमिटेड, ने मंत्रा स्पाइसेस के राष्ट्रव्यापी लॉन्च के घोषणा की। मंत्रा मसाले व्यापक रूप से प्रचलित इमामी हेल्‍दी ऐंड टेस्टी ब्रांड के तहत पेश किये गए हैं। A picture containing calendar Description automatically generated इमामी के स्वास्थ्यकर और स्वादिष्ट मंत्रा मसाले शुद्ध, बारीकी से पिसे हुए और खाने का स्वाद बढ़ाने वाले मसालों की विस्तृत रेंज पेश करते हैं। राजस्थान में जयपुर स्थित आधुनिक फैक्ट्री में इन मसालों का क्रायोजेनिक ग्राइडिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए बनाया जाता है, जहाँ इन मसालों को जीरो से -50 डिग्...