आई-क्यू अपग्रेडेड सेंटर 1 करोड़ मरीजों के इलाज का भरोसा कायम
लखनऊ। देश की अग्रणी नेत्र चिकित्सा श्रृंखला Eye-Q Super-Speciality Eye Hospitals ने लखनऊ में अपने राजाजीपुरम स्थित सेंटर को अपग्रेड कर शहर में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। आधुनिक सुविधाओं और उन्नत तकनीक से लैस इस अपग्रेडेड सेंटर का उद्घाटन 7 मई 26 को किया गया। इसका उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं सुलभ नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं पूर्व सांसद कौशल किशोर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. अजय शर्मा, CMD एवं फाउंडर, Eye-Q Eye Hospitals और रजत गोयल CEO एवं Co-founder, Eye-Q Eye Hospitals भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. बाबर परवेज खान, Associate Medical Director – Lucknow & Kanpur Region और डॉ. उत्सव दीप, Clinical In-Charge, राजाजीपुरम सेंटर भी मौजूद रहे।
देशभर में लाखों मरीजों को सेवाएं दे चुका Eye-Q लगातार आधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों और मरीज-केंद्रित सेवाओं के साथ अपने नेटवर्क को मजबूत कर रहा है। अपग्रेडेड राजाजीपुरम सेंटर में अब उन्नत रेटिना सेवाओं और अत्याधुनिक OCT (Optical Coherence Tomography) तकनीक की सुविधा उपलब्ध है, जिससे रेटिना संबंधी बीमारियों की अधिक सटीक जांच और बेहतर उपचार संभव हो सकेगा। यह सेंटर एक ही छत के नीचे संपूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगा। डॉ. अजय शर्मा, CMD एवं फाउंडर, Eye-Q Eye Hospitals ने कहा हमारा उद्देश्य हर व्यक्ति तक विश्वस्तरीय और किफायती नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उन्नत डायग्नोस्टिक सिस्टम और अनुभवी मेडिकल टीम के माध्यम से हम बेहतर उपचार और उत्कृष्ट मरीज अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रजत गोयल CEO एवं Co-founder, Eye-Q Eye Hospitals ने कहा राजाजीपुरम सेंटर का अपग्रेडेशन लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। हम आधुनिक तकनीक और बेहतर मरीज अनुभव पर लगातार काम कर रहे हैं। डॉ. बाबर परवेज खान Associate Medical Director – Lucknow & Kanpur Region ने कहा अपग्रेडेड रेटिना क्लिनिक और अत्याधुनिक OCT तकनीक के जुड़ने से रेटिना रोगों की अधिक सटीक जांच और प्रभावी उपचार संभव हो सकेगा। हमारी विशेषज्ञ टीम मरीजों को बेहतर और व्यक्तिगत देखभाल प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
डॉ. उत्सव दीप, Clinical In-Charge राजाजीपुरम सेंटर ने बताया सेंटर में मोतियाबिंद, रेटिना, ग्लूकोमा, रिफ्रैक्टिव (नजर सुधार) प्रक्रियाओं सहित नियमित आंखों की जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं। आधुनिक तकनीक और अनुभवी मेडिकल टीम के साथ हम बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उद्घाटन के अवसर पर Eye-Q द्वारा विशेष लॉन्च ऑफर भी शुरू किया गया है, जिसके तहत सीमित समय के लिए मात्र ₹100 में संपूर्ण आई चेक-अप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को नियमित आंखों की जांच के प्रति जागरूक करना और बेहतर नेत्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। राजाजीपुरम सेंटर का यह अपग्रेडेशन Eye-Q के उस मिशन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत संस्थान देशभर में उन्नत, सुलभ और भरोसेमंद नेत्र चिकित्सा सेवाओं का विस्तार कर रहा है।
Eye-Q Super-Speciality Eye Hospitals
वर्ष 2007 में स्थापित Eye-Q Super-Speciality Eye Hospitals हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात सहित देशभर में 30 से अधिक अस्पताल संचालित करता है। इसके अलावा नाइजीरिया (अफ्रीका) में भी समूह के चार अस्पताल हैं। संस्थान किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Eye-Q Strengthens Presence in Lucknow with Upgraded Center, Upholding Commitment to Treating Over 10 Million Patients
Lucknow
The ophthalmic healthcare chain, Eye-Q Super-Speciality Eye Hospitals, has further strengthened its presence in Lucknow by upgrading its center located in Rajajipuram. Equipped with modern amenities and advanced technology, this upgraded center was inaugurated on May 7, 2026.

Comments
Post a Comment