Posts

Showing posts from March, 2026

होली जीवन में सकारात्मक, प्रेम और सद्भावना का संदेश देती है : महंत विशाल गौड़

Image
खुशियों और मीठास से जुड़ा है होली का त्योहार होली हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे फागुन मास के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस त्योहार में लोग आपस में रंग फेकते हैं, पिचकारी से पानी उड़ाते हैं और मिठाई व गुझिया खाते हैं। होली का महत्व हमारे जीवन में खुशियों और मीठास को जोड़कर एक खास स्थान रखता है। यह एकता, मित्रता और भाईचारे का प्रतीक है। होली वसंत और ग्रीष्म ऋतुओं के मध्य में मनाई जाती है। पहले दिन के उत्सव के बाद लोग रंगों से खेलते हुए गीत गाते हुए कहानियां सुनाते हुए, नाचते हुए और घर में बनी मिठाइयों का आनंद लेते हुए होली मनाते हैं। भारतीय अपने सभी त्योहारों से भलीभांति परिचित हैं, और होली सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। होली 3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण इस बार 4 मार्च को खेली जायेगी। इसी कारण 3 मार्च को रंग खेलने की परंपरा नहीं होगी और 4 मार्च को रंगभरी होली मनाई जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने बताया होली आकर्षक और मनोहर रंगों का त्योहार है, यह हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन की सीमा से परे जाकर लोगों को भाई-चारे का संद...