थॉमसन डिजिटल का ऐड टेक स्पेस में प्रवेश
मूल्यांकन आधारित लर्निंग प्लेटफॉर्म क्यू एण्ड आई लॉन्च
लखनऊ। विश्वस्तरीय प्रकाशन की जानी-मानी कंपनी थॉमसन डिजिटल ने क्यू एण्ड आई के लॉन्च के साथ ऐड टेक स्पेस में प्रवेश की घोषणा की है। जेईई एवं नीट परीक्षाओं की तैयारी के लिए कंपनी अपनी तरह का पहला यह मूल्यांकन आधारित प्लेटफॉर्म क्यू एण्ड आई लेकर आई है। क्यू एण्ड आई आमतौर पर पाठ्यक्रम के अनुसार दिए जाने वाले लर्निंग समाधानों से अलग है, जो छात्रों की ज़रूरत के अनुसार उन्हें लर्निंग के आधुनिक समाधान उपलब्ध कराती है। इस प्लेटफॉर्म का अडेप्टिव लर्निंग इंजन छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए कस्टमाइज़्ड एवं स्पष्ट योजना देता है। विषय एवं अध्यायों के अनुसार उनका विश्लेषण कर अन्य छात्रों के साथ उनके परफोर्मेन्स का मूल्यांकन करता है। यह एक डायग्नॉस्टिक टेस्ट का संचालन करती है, जिसके द्वारा छात्रों की क्षमताओ, कमज़ोरियों एवं अवसरों का मूल्यांकन किया जाता है, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में उनके सामने आने वाली बाधाओं को पहचान कर उन्हें ज़रूरी सहयोग प्रदान किया जाता है।
प्रोडक्ट के बारे में विनय सिंह एक्ज़क्टिव डायरेक्टर एवं सीईओ थॉमसन डिजिटल और क्यू एण्ड आई ने कहा यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे खासतौर पर नीट एवं जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बनाया गया है। यह प्लेटफ ॉर्म समझता है कि हर छात्र की ज़रूरत, क्षमता, लक्ष्य अलग होते हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए एआईए डेटा एनालिटिक्स एवं मशीन लर्निंग के ज़रिए उन्हें पर्सनलाइज़्ड लर्निंग का अनुभव प्रदान करता है, ताकि वे अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ तरीकों से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकें। इस प्लेटफ ॉर्म के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं और और ऐड.टेक में टेेक की उपयोगिता को बढ़ाना चाहते हैं। हमें पर्सनलाइज़्ड लर्निंग और आधुनिक टेक टूल्स के उपयोग पर ज़ोर देना होगा ताकि छात्रों को उत्कृष्ट परिणाम मिलें और भारत की शिक्षा प्रणाली में बड़े सकारात्मक बदलाव लाए जा सकें।
Thomson Digital
4 को गोयल इंस्टीट्यूशंस का स्थापना दिवस
राजपाल आनन्दी बहन पटेल करेगी रामजी लाल की प्रतिमा का अनावरण लखनऊ। तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस लखनऊ के 16वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन आगामी 4 जुलाई 2023 को विद्यालय के प्रांगण में किया जाएगा। इस बात की जानकारी आज एक प्रेसवार्ता में गोयल इंस्टीटयूशन के निदेशक समन्वय डॉ आलोक जैन ने दी। उन्होने बताया कि आगामी 4 जुलाई 2023 को प्रात: 11:00 बजे होने वाला गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का स्थापना दिवस समारोह अध्यक्ष गोयल ग्रुप इं. महेश कुमार अग्रवाल (गोयल) के पिता स्व: रामजी लाल अग्रवाल को समर्पित होगा। उन्होने बताया की इस बार पूरा शैक्षणिक सत्र रामजी लाल अग्रवाल जन्म शताब्दी समारोह के रूप में मनाया जाएगा। श्री रामजी लाल अग्रवाल का जन्म 31 मार्च 1923 को हुआ था। आलोक जैन ने बताया की गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्थापना दिवस समारोह की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल माननीय आनन्दी बेन पटेल होंगी। इस अवसर पर राज्यपाल गोयल ग्रुप के अध्यक्ष इं. महेश कुमार अग्रवाल (गोयल) के पिता रामजी लाल अग्रवाल की प्रतिमा का अनावरण भी...

Comments
Post a Comment