Posts

डॉ. अभिषेक सिंह, मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के नेतृत्व में 55वें ICON राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

Image
लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के डायरेक्टर मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में 55वें ICON राष्ट्रीय मेडिकल ऑन्कोलॉजी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित तीन दिवसीय शैक्षणिक सम्मेलन 16 से 18 अक्टूबर 2026 तक लखनऊ के हॉलिडे इन में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य कैंसर के निदान एवं उपचार में नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति, आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और मरीजों की बेहतर देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से 250 से अधिक कैंसर विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के बाहर से आए लगभग 200 प्रतिष्ठित ऑन्कोलॉजिस्ट और राज्य के 50 से अधिक ऑन्कोलॉजिस्ट शामिल हैं। मेडिकल ऑन्कोलॉजी रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सहित कैंसर उपचार से संबंधित विभिन्न विशेषज्ञताओं के प्रतिनिधि इस आयोजन के माध्यम से अपने अनुभव और नवीनतम वैज्ञानिक जानकारियाँ साझा कर रहे हैं। सम्मेलन के कार्यक्रम में मेदांता लखनऊ के डायरेक्टर मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने कहा लखनऊ के लिए 55वें ICON राष्ट्रीय सम्मे...

बीएमडब्ल्यू ग्रूप इंडिया ने उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी सशक्त बनाया मशहूर ब्रांड मिनी लखनऊ

Image
लखनऊ। बीएमडब्ल्यू ग्रूप इंडिया ने लखनऊ में मिनी के लाॅन्च के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी को और सशक्त बना लिया है। रीटेलडाटनेक्सट स्पीड मोटरवैगन युनिट बीएमडब्ल्यू मिनी और बीएमडब्ल्यू मोटोरराड को एक ही छत के नीचे लेकर आई है। इससे प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्राहकों को ग्रुप के पूरे प्रीमियम मोबिलिटी पोर्टफोलियो के साथ-साथ सेल्स और आफ्टर-सेल्स सेवाओं का भी बेहतरीन अनुभव मिलेगा। लखनऊ में मिनी कूपर ऑक्सफ़ोर्ड एडिशन का नेशनल लॉन्च किया। मिनी कूपर ऑक्सफ़ोर्ड एडिशन रू 55,50,000 एक्स शोरुम मे उपलब्ध होगी । मिनी कूपर ऑक्सफ़ोर्ड एडिशन के साथ, ब्रांड अपनी ब्रिटिश जड़ों का जश्न मना रहा है। इसके लिए मिनी कूपर 3-डोर के नए एडिशन में मशहूर यूनियन जैक को शामिल किया गया है।ऑक्सफ़ोर्ड एडिशन दो कलर्स में उपलब्ध हैः इंडिगो सनसेट ब्लू और चिली रेड। व्हाईट मिरर कैप्स इसे शानदार कंट्रास्ट देते हैं और पुरानी मिनी कारो की याद दिलाते हैं। हरदीप सिंह ब्रार प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ बीएमडब्ल्यू ग्रूप इंडिया ने कहा लखनऊ एक महत्वपूर्ण लक्ज़री मार्केट है, यहां के ग्राहक ऐसे ब्राण्ड्स की उम्मीद रखते हैं जो उनके व्यक्तित्व और...

अमेज़न बाज़ार के लिए उत्तर प्रदेश का शीर्ष शहर बना लखनऊ अमेज़न ग्रेट इंडियन फ़ेस्टिवल के दौरान ऑर्डर्स में 3 गुना उछाल

Image
लखनऊ: Amazon.in ने आज घोषणा की कि अमेज़न बाज़ार—उसका वैल्यू शॉपिंग अनुभव, जहाँ 500 रुपये से कम कीमत वाले 3 करोड़ से अधिक उत्पाद उपलब्ध हैं—पर अमेज़न ग्रेट इंडियन फ़ेस्टिवल के शुरुआती घंटों में सामान्य कारोबारी दिन की तुलना में ऑर्डर्स में 3 गुना उछाल दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में नए ग्राहकों के लिहाज़ से लखनऊ सबसे आगे रहा, जो पूरे उत्तर प्रदेश और भारत में किफायती तथा भरोसेमंद उत्पादों की मज़बूत मांग को दर्शाता है। अमेज़न इंडिया में अमेज़न बाज़ार के प्रोडक्ट लीड अभिमन्यु कोठारी ने कहा अमेज़न बाज़ार के साथ हमारा ध्यान ऐसा उत्पाद चयन तैयार करने पर रहा है, जो मूल्य-सचेत ग्राहकों की वास्तविक ज़रूरतों को पूरा करे। हम ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए, उसी के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में सही उत्पाद उपलब्ध कराते हैं। उत्तर प्रदेश में इस दृष्टिकोण के मज़बूत परिणाम दिख रहे हैं। लखनऊ कानपुर नोएडा प्रयागराज आगरा वाराणसी और मेरठ जैसे शहरों के ग्राहक फ़ैशन और होम डेकोर से लेकर किचन टूल्स और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज़ तक, रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए तेज़ी से बाज़ार का रुख कर रहे हैं। लखनऊ में...

उत्तर प्रदेश में हर साल 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज की आपूर्ति कर रहा है कृभको

Image
लखनऊ। कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) उत्तर प्रदेश के किसानों को हर साल रबी फसलों की बुवाई से पहले करीब 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज की आपूर्ति करता है। इसके साथ ही, अपने बीज उगाने वाले किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के ऊपर लगभग 200 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त प्रोत्साहन (इंसेंटिव) भी देता है। किसानों की प्रमुख सहकारी संस्था ‘कृभको’ के उत्तर प्रदेश राज्य प्रबंधक ऋषिपाल सिंह राठौर ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यशाला में यह जानकारी दी।फोरम फॉर इंडियन जर्नलिस्ट्स ऑन एजुकेशन, एनवायरनमेंट, हेल्थ एंड एग्रीकल्चर' (फिजीहा) द्वारा 'एलायंस फॉर चेंज, ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशन' (एक्शन) के सहयोग से आयोजित मीडिया कार्यशाला में कृभको उत्तर प्रदेश के राज्य प्रबंधक ऋषिपाल सिंह राठौर ने बताया कि बीज कृभको के गोरखपुर, औराई, शाहजहांपुर और गजरोला स्थित संयंत्रों में तैयार (प्रोसेस) किया जाता है। इसके बाद प्रमाणित और टैग लगे 40 किलोग्राम के बैगों में यह किसानों तक पहुँचता है। यह सहकारी संस्था चना और मसूर के बीजों की भी आपूर्ति करती है।श्री राठौर ने कहा कि पश्चिम ...

विश्व दृष्टि दिवस पर आई-क्यू ने बच्चों की आंखों की देखभाल को लेकर बढ़ाई जागरूकता

Image
लखनऊ: विश्व दृष्टि दिवस के मौके पर आई-क्यू सुपर-स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल्स ने बच्चों की आंखों की सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ाने की पहल की है। इसके तहत लखनऊ के राजाजीपुरम सेंटर में मायोपिया कंट्रोल/मायोपिया क्लिनिक शुरू की गई है। यह पहल आई-क्यू के लव योर आइज़ किड्स अभियान का हिस्सा है। इस अभियान का मकसद बच्चों में आंखों की परेशानी को समय पर पहचानना और माता-पिता को बच्चों की आंखों की नियमित जांच के लिए जागरूक करना है। विश्व दृष्टि दिवस हर साल लोगों को आंखों की देखभाल और अच्छी नजर के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इसी मौके पर आई-क्यू ने बच्चों में बढ़ रही मायोपिया की समस्या पर ध्यान केंद्रित किया है। राजाजीपुरम में शुरू की गई नई मायोपिया क्लिनिक में बच्चों की आंखों की जांच और मायोपिया से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, माता-पिता को यह समझाने का प्रयास किया जाएगा कि बच्चों की नजर में होने वाले बदलावों को समय पर पहचानना क्यों जरूरी है। इस पहल का नेतृत्व डॉ. उत्सव दीप क्लिनिकल इंचार्ज आई-क्यू हॉस्पिटल लखनऊ और डॉ. जी.सी. दुबे ने किया। इस मौके पर डॉ. उत्सव द...

अपोलो में हार्ट-लंग मशीन की मदद से जटिल कैंसर सर्जरी हुई

Image
लखनऊ। अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ में डॉक्टरों की विभिन्न विशेषज्ञताओं और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के समन्वय से 70 वर्षीय पुरुष मरीज की दुर्लभ स्थिति वाली जटिल थायराइड कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की गई। मरीज के गले में मौजूद कैंसरयुक्त गांठ सांस की नली को बुरी तरह दबा रही थी, जिसके कारण सामान्य प्रक्रिया से मरीज को बेहोश कर सर्जरी करना संभव नहीं था। ऐसे में कार्डियक सर्जरी टीम एनेस्थीसिया विशेषज्ञों और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी टीम ने मिलकर कार्डियोपल्मोनरी बाईपास यानी हार्ट-लंग मशीन की मदद से मरीज का एयरवे सुरक्षित किया और इसके बाद थायराइड कैंसर की सर्जरी की प्रक्रिया पूरी हुईं। इस जटिल प्रक्रिया में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. तरुण बत्रा कार्डियक सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. भरत दुबे एनेस्थीसिया विभाग के निदेशक डॉ मनीष एसोसिएट निदेशक डॉ. शिशिर अग्रवाल और कार्डियक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. हितेशी अग्रवाल सहित संबंधित चिकित्सा टीम ने भूमिका निभाई। मरीज के गले के आगे और दोनों तरफ फैली गांठ सांस की नली पर इतना दबाव डाल रही थी कि उसे इंट्यूबेट करना संभव नहीं हो पा रहा था। ब्रोंकोस्कोपी और अन...

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ ने बच्चों के लिए चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू

Image
लखनऊ: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, लखनऊ ने बच्चों के विकास, व्यवहार और न्यूरोलॉजी से जुड़ी परेशानियों के लिए समर्पित चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू किया है। इस सेंटर का मकसद बच्चों में किसी भी तरह की परेशानी को समय पर पहचानना, उसकी सही जांच करना और जरूरत के हिसाब से इलाज और थेरेपी शुरू करना है।इस सेंटर में बच्चों की जरूरत के हिसाब से अलग अलग विशेषज्ञ मिलकर काम करेंगे। सेंटर का नेतृत्व डॉ. एम.यू. हसन, डायरेक्टर एवं एचओडी, पीडियाट्रिक्स एंड नियोनेटोलॉजी; डॉ. अंकिता गर्ग कंसल्टेंट चाइल्ड एंड एडोलसेंट साइकियाट्री और डॉ. देविना सिंह, कंसल्टेंट, पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, लखनऊ करेंगी। विशेषज्ञों के मुताबिक 2 से 4 साल की उम्र में बच्चों का देर से बोलना या भाषा सीखने में परेशानी होना माता पिता के लिए चिंता की बात हो सकती है। कई बार इसका कारण ऑटिज्म, सुनने में परेशानी या बच्चे के विकास से जुड़ी कोई दूसरी समस्या हो सकती है। इसलिए अगर बच्चे के विकास में कोई देरी दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय समय पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर में 1...